यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aashika Bhatia को 'मोटी भैंस' कह ट्रोल करते थे लोग, एक्ट्रेस ने रातोंरात घटाया वजन, चौंका देगा ट्रांसफॉर्मेशन
Aashika Bhatia Transformation आशिका भाटिया को सोशल मीडिया पर बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया जाता था। लोग आशिका की तस्वीर पर उन्होंने मोटी भैंस फैटसो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में फैट शेमिंग कोई नई बात नहीं है। लोगों का एक्ट्रेसेस की सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्हें मोटा कहकर ट्रोल करना कुछ भी नया नहीं है। कुछ एक्टर्स इससे डील कर लेते हैं तो कुछ ऐसे होते हैं, जो हिम्मत हार जाते हैं। ऐसी ही एक कलाकार हैं आशिका भाटिया, जिन्हें उनके बढ़े हुए वजन के चलते 'मोटी भैंस' तक कहा गया। एक्ट्रेस ने बताया कि ये सब कमेंट उन्हें इतना इफेक्ट करते थे कि इससे बचने के लिए उन्होंने एक बड़ा फैसला ले लिया।
आशिका भाटिया ने छोड़ दी इंडस्ट्री?
टीवी एक्ट्रेस बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली आशिका भाटिया एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। फैंस को इनकी ट्रेंडिंग रील्स का इंतजार रहता है। हालांकि, एक्ट्रेस के लिए सोशल मीडिया यूजर्स हमेशा से इतने फ्रेंडली नहीं थे। एक दौर था, जब उन्हें 'मोटी, भैंस और फैटसो' जैसे शब्दों से ट्रोल किया जाता था। पर उन्होंने इससे हार नहीं मानी और खुद में बदलाव लाने के लिए जुट गईं।
रातोंरात घटाया वजन
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आशिका ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया है कि जब वह मोटी थीं, तो उन्हें लोग किस तरह ट्रीट करते थे। एक वीडियो में अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक्स से उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया था। इन्होंने बताया कि कैसे फैट टू फैब वाली जर्नी उन्होंने पार की। वैसे आशिका के इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी लोगों ने उन्हें ताने मारे कि ये सब ऑपरेशन के जरिए किया गया है।
View this post on Instagram
चौंका देगा ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो
आशिका आज एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 5.8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो कई लोगों के लिए इंस्पिरेशन हैं जो सोशल मीडिया पर फैट शेमिंग के कारण डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। आशिका के बारे में बता दें कि उन्होंने 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी', 'मीरा', 'परवरिश.. कुछ खट्टी कुछ मीठी' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें सलमान खान और सोनम कपूर जैसे स्टार्स के साथ प्रेम रतन धन पायो में भी स्क्रीन शेयर किया है। कुछ दिनों से वो पर्दे से गायब हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने शायद इंडस्ट्री छोड़ दी है।
ये भी पढ़ें