सुशांत सिंह राजपूत ने इस वजह से ठुकरा दी थी Aashiqui 2, कैसे आदित्य रॉय कपूर के हाथ में गई फिल्म?
2013 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी 2' पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थी। लेकिन अभिनेता ने इसे ठुकरा दिया था।
-1777210451587_m.webp)
सुशांत सिंह को ऑफर हुई थी 'आशिकी 2'

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2013 में रिलीज हुई ब्लॉबस्टर म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म आशिकी 2 (Ashiqui 2) को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। आज फिल्म को रिलीज हुए 13 साल पूरे हो गए हैं, इसके बाद भी यह लोगों की फेवरेट बनी हुई है। फिल्म में आदित्य कपूर की परफॉर्मेंस की सबने तारीफ की थी लेकिन क्या आप जानते हैं इस किरदार के लिए पहले सुशांत सिंह राजपूत को अप्रोच किया गया था।
सुशांत ने क्यों ठुकराया ऑफर?
जी हां, दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को म्यूजिकल रोमांटिक 'आशिकी 2' में राहुल जयकर का किरदार ऑफर हुआ था लेकिन उस वक्त वे किसी और प्रोडक्शन हाउस की फिल्म को साइन कर चुके थे वहीं अपनी डेब्यू फिल्म काई पो छे (Kai Po Che) में बिजी थे। इस वजह से उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद यह रोल आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) को मिला और उनके करियर का सबसे आईकॉनिक किरदार बन गया।
-1777210649748.jpg)
यह भी पढ़ें- 'स्त्री 2' की सफलता के बाद बदले Shraddha Kapoor के तेवर? इस कारण प्रोजेक्ट से खींच लिए पैर
ब्लॉकबस्टर रही थी म्यूजिकल रोमांटिक
'आशिकी 2', 2013 की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म को मोहित सूरी ने डायरेक्टर किया था और इसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने लीड रोल प्ले किया था। यह 1990 में रिलीज हुई आशिकी का सीक्वल थी, इसकी कहानी हॉलीवुड फिल्म ए स्टार इज बॉर्न (A Star Is Born) का सीक्वल है जो 1976 में रिलीज हुई थी। न्यूकमर होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियली हिट रही।
-1777210660450.jpg)
सुशांत सिंह राजपूत ने बनाई थी अपनी अलग पहचान
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री के सबसे वर्सेटाइल अभिनेताओं में से एक थे। वह उन चुनिंदा 'सेल्फ-मेड' अभिनेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और परफेक्शन के दम पर टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय किया। 'छिछोरे' और 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी बेहतरीन फिल्मों के साथ, सुशांत ने निश्चित रूप से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली थी। सिर्फ आशिकी 2 ही नहीं सुशांत कई बिग बजट फिल्मों के लिए पहली चॉइस थे।
-1777210672951.jpg)
रिपोर्ट्स के मुताबिक जो फिल्में सुशांत को ऑफर हुई लेकिन किसी वजह से बात नहीं बन पाई उनमें- हाफ गर्लफ्रेंड, फितूर, रॉ, बेफिक्रे शामिल हैं।
'आशिकी 2' के बारे में
आशिकी 2, 2013 की एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे मोहित सूरी ने निर्देशित किया है और भूषण कुमार तथा मुकेश भट्ट ने टी-सीरीज फिल्म्स और विशेष फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह 1990 की म्यूजिकल फिल्म आशिकी की अगली कड़ी है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि शाद रंधावा और महेश ठाकुर सहायक भूमिकाओं में नजर आते हैं।
फिल्म की कहानी एक असफल गायक, राहुल जयकर, और म्यूजिक सीखने वाली आरोही केशव शिर्के की है। दोनों के बीच के उतार-चढ़ाव भरे प्रेम-संबंध पर आधारित है; यह रिश्ता राहुल की शराब की लत और उसके मिजाज से प्रभावित होता है।
