Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aashiqui 3 Release Date: हाथ में गिटार-बगल में महबूबा... Kartik Aaryan बने दिल टूटा आशिक, टीजर ने मचाया बवाल

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 09:31 AM (IST)

    Aashiqui 3 Teaser अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म आशिकी 3 की पहली झलक सामने आ गई है। आशिक बनकर पहली बार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) एक अल ...और पढ़ें

    कार्तिक आर्यन की फिल्म का टीजर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    कार्तिक आर्यन की फिल्म का टीजर हुआ रिलीज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. आशिकी 3 की पहली झलक आई सामने
    2. कार्तिक आर्यन का आशिक अवतार आउट
    3. साउथ हसीना के साथ रोमांस करेंगे कार्तिक

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aashiqui 3 Teaser-Release Date: कार्तिक आर्यन की मच अवेटेड फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) की पहली झलक आखिरकार सामने आ गई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन का अब तक का सबसे अलग अवतार देखने को मिला है। उन्होंने राहुल रॉय और आदित्य रॉय कपूर को भी पीछे छोड़ दिया है।

    आशिकी 3 को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। अनुराग बसु इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले बताया था कि वह कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म करने जा रहे हैं। हालांकि, ये आशिकी 3 नहीं है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक रोमांटक-म्यूजिकल ड्रामा बना रहे हैं, लेकिन इसका टाइटल आशिकी 3 नहीं होगा। मगर जब कल फिल्म का टीजर रिलीज हुआ तो लोग इसे आशिकी 3 ही समझ रहे हैं।

    कार्तिक की आगामी फिल्म का टीजर

    कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी फिल्म का टीजर इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज किया है। वीडियो की शुरुआत कार्तिक आर्यन के दिल टूटा आशिक लुक से होती है। दर्शकों से भरे कॉन्सर्ट में हाथ में गिटार लिए कार्तिक आर्यन गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। एक जगह उनके मुंह में सिगरेट है और हाथ में गिटार। गाना गाते हुए वह अपने प्यार को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके बाल और दाढ़ी भी मैसी हैं। 

    यह भी पढ़ें- Aashiqui 3: बोल्ड छवि बनी जी का जंजाल! Kartik Aaryan की 'आशिकी 3' से कट गया इस एक्ट्रेस का पत्ता

    पुष्पा 2 की एक्ट्रेस संग कार्तिक का रोमांस

    इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में कार्तिक आर्यन पुष्पा 2 फेम एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) के साथ रोमांस फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। श्रीलीला साउथ की जानी-मानी अदाकारा हैं। चंद सेकंड के इस वीडियो में कार्तिक और श्रीलीला के बीच एक जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है। फिलहाल, इस वीडियो के साथ फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया है। हालांकि, रिलीज डेट आउट हो गई है। कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की यह फिल्म इसी साल दीवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

    इस हीरोइन का कटा था पत्ता

    पहले कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की ये फिल्म तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) करने वाली थीं। मगर किसी कारण उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। माना जा रहा था कि एनिमल में तृप्ति की बोल्ड इमेज के चलते बाहर किया गया है, लेकिन अनुराग बसु ने इन दावों को खारिज किया था। 

    यह भी पढ़ें- Aashiqui 3 से बोल्ड इमेज के कारण बाहर नहीं हुई हैं Triptii Dimri, अनुराग बासु ने बताई सच्चाई