Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aashiqui: 53 साल की 'आशिकी गर्ल' अनु अग्रवाल ने कहा- दूसरी तरह से पूरी हो गई प्यार की जरूरत और अब...

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 04:24 PM (IST)

    आपको बता दें कि हाल ही में अनु अग्रवाल हाल ही में सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 13 में दिखाई दी थीं। शो में उनकी 1990 में आई फिल्म को याद किया गया था ...और पढ़ें

    Photo Credit : Anu Aggarwal Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Anu Aggarwal Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Aashiqui Fame Anu Aggarwal: साल 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' को आज भी दर्शक बेहद पसंद करते हैं। इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। इस मूवी ने राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। आज अनु अग्रवाल लाइम लाइट से काफी दूर हैं। वहीं आज उन्हें पहचान पाना बेहद ही मुश्किल हो गया है। अब लंबे समय के बाद अनु एक बार फिर से हेडलाइन्स में आ चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। अनु ने इस इंटरव्यू में प्यार को लेकर अपना रिएक्शन दिया।

    मैं बहुत ओपन पर्सन हूं...

    अनु अग्रवाल ने हाल ही में बॉलीवुड लाइफ को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान बातचीत में उन्होंने कहा, 'मेरी आशिकी को क्या हो गया... मैं बहुत खुले दिल की इंसान हूं और मैं हमेशा से ही एक  ओपन पर्सन रही हूं। वहीं अगर हम प्यार के बारे में बात करें तो किसी को नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है।' उन्होंने आगे कहा, 'बच्चों से मुझे बहुत ज्यादा प्यार मिला है। यह ईमानदार और मासूम प्यार होता हैं।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Anu Aggarwal (@anusualanu)

     प्यार की जरूरत अलग तरीके से हो चुकी है पूरी

    अनु आगे कहती हैं, 'आज मेरे प्यार की जरूरत एक अलग तरीके से पूरी हो चुकी है। यह शारीरिक जरूरत नहीं है... वो तो कब का खत्म हो गया। वह प्यार नहीं है... प्यार की कॉन्सेप्ट अब फिर से बननी चाहिए। आज प्यार को एक नए सिरे से बदलने की जरूरत है। प्यार को एक छोटे इशारों में महसूस किया जा सकता है। किसी को इसके बारे में बहुत मुखर या भव्य होने की जरूरत नहीं है।'

    सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

    अनु अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वो वह दूरदर्शन के सीरियल में नजर आ चुकी हैं। इस शो का नाम 'इसी बहाने में' था। वहीं साल 1990 में फिल्म आशिकी से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था। अनु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी लेटेस्ट और थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।