विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aavesham OTT Release: एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ाने आ रहे 'पुष्पा' के Fahadh Faasil, जानें कब और कहां रिलीज होगी आवेशम

Published: Tue, 07 May 2024 03:44 PM (IST)

ओटीटी वर्ल्ड में अच्छे कंटेंट की कमी नहीं है। एक्शन जॉनर कॉमेडी हर तरह की फिल्में से ओटीटी की दुनिया ...और पढ़ें

एक्टर फहाद फासिल फिल्म 'आवेशम' ओटीटी रिलीज
एक्टर फहाद फासिल फिल्म 'आवेशम' ओटीटी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'पुष्पा' फिल्म में विलेन बनकर राज करने वाले फहाद फासिल (Fahadh Faasil) ने 'आवेशम' से भी काफी सुर्खियां बटोरी हैं। मलयालम इंडस्ट्री के सुपरस्टार फहाद फासिल ने अपने एक्टिंग टैलेंट के जरिये खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 

'आवेशम' फिल्म में वह रंगा के रोल में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने कमाल का कलेक्शन किया और अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्म धमाल मचाने को तैयार है। 'आवेशम' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है।

इस दिन ओटीटी पर आएगी 'आवेशम'

'आवेशम' ने 11 अप्रैल को थिएटर्स में दस्तक दी थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म ने तगड़ी कमाई की थी। 'आवेशम' ने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। जबकि, दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 141 करोड़ तक हो चुका था। 

जो लोग इस कॉमेडी फिल्म को थिएटर्स में देखने से चूक गए, वो अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं। 'आवेशम' बहुत जल्द ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। 

कब और कहां होगी रिलीज?

'आवेशम' को 9 मई को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद फहाद फासिल के फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हालांकि इससे पहले खबर थी कि 'आवेशम' को 9 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

कॉमेडी के साथ-साथ एक्शन से भी भरपूर

'आवेशम' का जॉनर कॉमेडी और एक्शन फिल्मों वाला है। जीतू माधवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी भी उन्होंने लिखी है। फहाद के अलावा फिल्म में रोशन शाहनवाज, मिथुन जयशंकर, मंसूर अली खान और साजिन गोपू अहम किरदार में हैं। 

'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में फहाद

फहाद फासिल इस साल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही अपने कैरेक्टर्स की अलग छवि बनाने के मूड में नजर आ रहे हैं। 'आवेशम' में जलवा दिखाने के बाद वह एक बार फिर 'पुष्पा 2' में बलवंत सिंह शिखावत के रोल में 'पुष्पाराज' बने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) से पंगा लेते नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Song: उंगलियों पर गिनें दिन, पुष्पा-पुष्पा के बाद इस महीने मेकर्स रिलीज करेंगे मूवी का दूसरा गाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।