Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Aayush Sharma को इंडस्ट्री में पूरे हुए पांच साल, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर सलमान खान का किया शुक्रिया

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 07:08 PM (IST)

    Aayush Sharm ने साल 2018 में फिल्म लवयात्री से अपना डेब्यू किया था। इस मूवी में आयुष के अपोजिट वरीना हुसैन (Warina Hussain) नजर आई थी। इंडस्ट्री में अ ...और पढ़ें

    Aayush Sharma, Aayush Sharma 5 Years In Bollywood
    Aayush Sharma, Aayush Sharma 5 Years In Bollywood

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aayush Sharma Completes 5 Years In Bollywood: बॉलीवुड एक्टर और अभिनेता आयुष शर्मा (Aayush Sharma) को हिंदी सिनेमा में आज यानी 5 अक्टूबर को पूरे पांच साल हो चुके हैं।

    उन्होंने साल 2018 में फिल्म लवयात्री से अपना डेब्यू किया था। इस मूवी में आयुष के अपोजिट वरीना हुसैन (Warina Hussain) नजर आई थी। इंडस्ट्री में अपने पांच साल पूरे होने पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौथा पोस्ट लिखा है और सलमान खान को भी धन्यवाद कहा है।

    आयुष शर्मा का पोस्ट

    सलमान खान के परिवार में हर कोई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। ऐसे में आज से पांच साल पहले उन्होंने अपनी बहन अर्पिता खान शर्मा के पति आयुष शर्मा को भी इंडस्ट्री का हिस्सा बनाया था। आयुष शर्मा को हिंदी सिनेमा में लेकर आने वाले सलमान खान ही है। अब खुद आयुष ने भाईजान को शुक्रिया कहा है।

    उन्होंने लिखा- तो मैंने आज इंडस्ट्री में 5 साल पूरे कर लिए, 5 अक्टूबर 2018 को लवयात्री रिलीज हुई और वाह क्या यात्रा रही है। किसी ने ठीक ही कहा है कि आपकी पहली फिल्म हमेशा खास होती है, हिट और फ्लॉप होती रहेगी, लेकिन पहली फिल्म में काम करने के एहसास के करीब कुछ भी नहीं है। पहली बार कैमरे का सामना करने की घबराहट, शुक्रवार को थिएटर से पहली प्रतिक्रिया का इंतज़ार करना। इससे बेहतर शुरुआत की उम्मीद नहीं की जा सकती थी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

    एक फ़्लैट फ़ुट डांसर होने से लेकर अद्भुत @vaibhavi.merchant के अधीन होने और पहली बार गरबा सीखने तक। यह सब बहुत खास है, हमारे सपनों को पूरा करने के लिए तीन नवागंतुकों पर भरोसा करने के लिए सलमान खान को बहुत-बहुत धन्यवाद। सुल्तान पर बहुत सख्त फर्स्ट एडी से आप बड़े बन गए सेट पर भाई, मुझ पर विश्वास करने और इस फिल्म में अपना सब कुछ देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। आपसे बहुत कुछ सीखने को मिला, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लवयात्री को इतना प्यार देने और मुझे खुद को बड़े पर्दे पर देखने के सपने को पूरा करने का मौका देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।  5 साल हो गए हैं और अभी भी लोग मुझे "चोगाड़ा लड़का" के रूप में याद करते हैं।

    आयुष शर्मा की फिल्में

    आयुष शर्मा ने अपने पांच सालों के करियर में बहुत की कम फिल्मों में काम किया है, लेकिन उन्होंने अपनी हर फिल्म में एक अलग पहचान बनाई है। लवयात्री के बाद वह फिल्म सलमान खान के साथ अंतिम में नजर आए थे। अब वह वह अपनी अगली एक्शन फिल्म क्वाथा में इसाबेल कैफ के साथ दिखाई देंगे।