Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhay Deol ने बताया अनुराग कश्यप को 'झूठा' और 'जहरीला', आरोपों पर भी दी सफाई

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 03:30 PM (IST)

    Abhay Deol On Anurag Kashyap अभय देओल ने एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप के आरोपों पर सफाई दी है। उन्होंने अनुराग को झूठा और जहरीला इंसान भी बताया है। दो ...और पढ़ें

    Abhay Deol On Anurag Kashyap: abhay देओल फिल्म कलाकार है।
    Abhay Deol On Anurag Kashyap: abhay देओल फिल्म कलाकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Abhay Deol On Anurag Kashyap: फिल्म अभिनेता अभय देओल ने अनुराग कश्यप के लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उन्हें झूठा और जहरीला बताया है। अभय देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ट्रायल बाई फायर का प्रमोशन कर रहे हैं। अब उन्होंने अनुराग कश्यप के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। 

    अनुराग कश्यप ने अभय देओल के साथ के अनुभव को दर्दनाक बताया था

    अनुराग कश्यप ने अभय देओल पर आरोप लगाया था कि फिल्म देव डी के सेट पर उनका बर्ताव ठीक नहीं था। सन 2020 में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने कहा कि अभय देओल के साथ काम करना बहुत ही दर्दनाक अनुभव रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अभय देओल आर्टिस्टिक फिल्मों के अलावा मेनस्ट्रिम फिल्में भी करना चाहते थे। वे 'देओल' होने का फायदा लेना चाहते थे और फिल्म की शूट के दौरान फाइव स्टार होटल में रहते थे जबकि, पूरा क्रू पहाड़गंज में रहता था ताकि टाइट बजट में फिल्म को सूट कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि इसी के कारण कई निर्देशकों ने उनसे दूरी बना ली।

    यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia की 'बोल्ड' वीडियो देख रुमर्ड ब्वॉयफ्रेंड विजय वर्मा घायल, शेयर की 'आग' की इमोजी, देखें वीडियो

    अभय देओल ने अनुराग कश्यप के आरोपों पर सफाई दी है

    इस बारे में बात करते हुए अभय देओल ने कहा है, 'अनुराग कश्यप ने सार्वजनिक तौर पर मेरे बारे में बहुत झूठ फैलाया है। पहला झूठ यह है कि मैंने फाइव स्टार होटल रूम मांगा था और वह भी देव डी के शूट के दौरान। जबकि, इसके ठीक विपरीत हुआ था। वह मुझे कह रहे थे कि आप देओल हो आपको फाइव स्टार होटल में ही रहना चाहिए लेकिन उन्होंने पत्रकारों से झूठ बोला।'

    यह भी पढ़ें: Harnaaz Sandhu ने लैवेंडर गाउन में ढहाया कहर, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

    अभय देओल अनुराग कश्यप को झूठा और जहरीला बताया हैं

    अभय देओल आगे कहते हैं कि अनुराग कश्यप ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। इसके चलते उन्होंने ऐसे जहरीले लोगों से दूर रहने का निर्णय लिया जो अपने आपको फिल्ममेकर बताते हैं लेकिन झूठे और जहरीले होते हैं। वे कहते है, 'मैंने कई लोगों को उनके बारे में चेताया भी है।' अभय देओल ने यह भी कहा कि अनुराग कश्यप ने जब उनके बारे में अनर्गल बातें कही थी। उसके बाद उन्होंने उन्हें सॉरी वाला मैसेज भी भेजा था, जिसे उन्होंने मान लिया था। वे उनके खिलाफ कोई भी प्रोफेशनल एजेंडा नहीं रखना चाहते थे।

    खबरें और भी