Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Imran Khan रूमर्ड गर्लफ्रेंड Lekha Washington संग आए नजर, अभय देओल ने पोस्ट शेयर कर लिखा खास नोट

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 16 Nov 2023 02:31 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों फिल्मों में वापसी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही उनकी एक फोटो जेनेलिया के साथ वायरल हुई थी और अब ...और पढ़ें

    लेखा वाशिंगटन के साथ नजर आए इमरान खान (Photo Credit: Instagram)
    लेखा वाशिंगटन के साथ नजर आए इमरान खान (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जाने तू या जाने न' एक्टर इमरान खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। कभी वह अपने पोस्ट को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं, तो कभी वह फिल्मों में वापसी का संकेत देते हुए सबका ध्यान खींच लेते हैं। कुछ समय पहले ही इमरान की एक तस्वीर जेनेलिया डिसूजा के साथ वायरल हुई थी। अब वह एक फोटो में रूमर्ड गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन, संगीतकार अनुष्का शंकर, मोनिका डोगरा, अभिनेता अभय देओल, अर्जुन माथुर के साथ नजर आ रहे हैं।

    इस फोटो ने सोशल मीडिया पर आते ही धमाका मचा दिया है और हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

    अभय देओल ने शेयर की तस्वीर

    अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ही प्यारी सी तस्वीर गुरुवार को पोस्ट की है। इस फोटो में उनके साथ इमरान खान, लेखा वाशिंगटन, मोनिका डोगरा, अनुष्का शंकर और अर्जुन माथुर भी नजर आए। तस्वीर में देखा जा सकता है कि इमरान और लेखा, अभय देओल के दोनों तरफ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा 'यह एक मजेदार, उदार, समूह था।  उस्ताद मोनिका डोगरा द्वारा ऑर्केस्ट्रा'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhay Deol (@abhaydeol)

    यह भी पढ़ें: Imran Genelia Pic: सालों बाद साथ दिखे इमरान खान और जेलेनिया, फैंस बोले- क्या बनने वाली है 'जाने तू या जाने ना 2'

    फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

    अभय देओल के इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'मेरे दो पसंदीदा एक फ्रेम में'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'इमरान खान कब वापसी करने वाले हैं'। वहीं, कुछ फैंस इमरान खान को ऐसे देख कर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

    लेखा वाशिंगटन और इमरान खान

    बता दें कि एक्टर इमरान खान साल 2019 में अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से अलग हो गए। इसके बाद साल 2021 में उनके और लेखा वाशिंगटन की डेटिंग की खबरें सामने आने लग गईं। दोनों को कई बार साथ में भी देखा गया। लेखा भी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने कई तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Imran Khan Post: बॉडी शेमिंग को लेकर सालों बाद छलका इमरान खान का दर्द, डिप्रेशन और स्टेरॉइड्स पर भी की बात