'मैं अरिजीत सिंह से ज्यादा...', Abhijeet Sawant पर था दबाव, इंडियन आइडल के विनर ने 21 साल बाद खोले राज
इंडियन आइडल सीजन वन के विनर अभिजीत सावंत ने हाल ही में अपने और अरिजीत सिंह के करियर को लेकर ...और पढ़ें
-1790424095819_m.webp)
अभिजीत सिंह ने अरिजीत सिंह के करियर पर की बात/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
2005 में अभिजीत सावंत ने जीता था इंडियन आइडल
अरिजीत सिंह के 10 साल तक गायब रहने पर बोली ये बात
कभी अरिजीत सिंह से ज्यादा पॉपुलर थे अभिजीत सावंत
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इंडियन आइडल जीतकर अभिजीत सावंत (Abhijeet Sawant) साल 2005 में घर-घर में मशहूर हुए थे। उनके गाने मोहब्बते लुटाऊंगा और लफ्जो में कह ना सकूं ने उन्हें रातो-रात म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ी ख्याति दिलवाई। हालांकि, एक समय ऐसा आया जब सालों तक वह गायब रहे और उस बीच उसी साल दूसरे रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले अरिजीत म्यूजिक इंडस्ट्री के एक उभरते सितारे बने। अब हाल ही में अभिजीत सावंत ने अपने और अरिजीत सिंह के करियर पर खुलकर बात की है।
10 साल तक गायब रहे थे अरिजीत सिंह
फिल्मज्ञान से बातचीत करचते हुए अभिजीत सावंत ने बताया कि एक समय उनके करियर में ऐसा था जब वह अरिजीत सिंह से ज्यादा फेमस थे। सिंगर ने कहा, "साल 2005 के बाद अरिजीत लाइमलाइट से कम से कम 10 साल तक दूर रहा था। इसे ब्लेसिंग बोलो या बदनसीबी। वह कई म्यूजिक स्टूडियो गया और सभी बड़े म्यूजिक कंपोजर्स के साथ उसने काम किया, लेकिन एक सिंगर के तौर पर नहीं, बल्कि प्रोड्यूसर और प्रोग्रामर के तौर पर।"
-1790424675506.webp)
अभिजीत ने कहा- उस समय में ज्यादा पॉपुलर था
अभिजीत सावंत ने आगे कहा, "रियलिटी शो के बाद उसने फिर बेसिक से शुरुआत की और उस समय पर उन्हें कोई नहीं जानता था। अगर आप हम दोनों की तुलना करेंगे तो उस समय पर मैं उनसे कई ज्यादा पॉपुलर था, वो नहीं थे। उस समय पर जो प्रेशर मैं फेस कर रहा था, वो उनपर आ रहे दबाव से बिल्कुल अलग और ज्यादा था। उन्होंने उस 10 सालों में कई म्यूजिशियन्स के साथ काम किया और तब जाकर उन्हें उनका पहला ब्रेक मिला।"

'तुम ही हो गाने को बताया किस्मत'
आशिकी 2 के गाने तुम ही हो से पॉपुलैरिटी पाने वाले अरिजीत सिंह की लोकप्रियता को अभिजीत सिंह ने महज एक डेस्टिनी बताया। उन्होंने कहा, "वह तुम ही हो गाने से बने थे। उस गाने का किसी भी सिंगर की झोली में आना महज एक किस्मत की बात है। यह दर्शकों की एक सबसे बड़ी खामी है कि वह उनकी प्रशंसा करते हैं, जो लोकप्रिय हैं, लेकिन जिनके बारे में हमें ज्यादा नहीं पता है हम उनमें खामियां निकालते हैं।"
अभिजीत सावंत ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि हर किसी की अपनी जर्नी है। सब अपना बेस्ट दे रहे हैं, इसलिए हर किसी को जीने दो।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।