शादी में ट्विनिंग करते नजर आए Abhishek- Aishwarya, सलमान खान के गाने पर जमकर लगाए ठुमके
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई में मुदित दानी और अनन्या दानी की शादी में शामिल हुए। कपल ने नेवी ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग की और सलमान खान के ...और पढ़ें
-1772969324153_m.webp)
HighLights
अभिषेक-ऐश्वर्या ने शादी में नेवी ब्लू आउटफिट में ट्विनिंग की
कपल ने सलमान खान के गाने पर जमकर डांस किया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai) और अभिषेक (Abhishek Bachchan) मुंबई में एक शादी में शामिल हुए। कल यानी 7 मार्च को मुदित दानी और अनन्या दानी की मुंबई में शादी थी। यहां से कई सारे फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स भी फंक्शन एंजॉय करते नजर आए।
कपल के साथ आराध्या भी आईं नजर
हालांकि एक वीडियो जिसने फैंस का ध्यान खींचा वो थी अभिषेक और ऐश्वर्या की। अभिषेक और ऐश फंक्शन में ट्विनिंग करते हुए पहुंचे और दोनों ने सलमान खान के गाने पर ठुमके लगाए। फेस्टिविटी की तस्वीरें ओरी ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो ऐश्वर्या अभिषेक के साथ पोज करते नजर आए। वहीं एक अन्य में कपल के साथ आराध्या भी दिखाई दीं।


यह भी पढ़ें- 'ऐश्वर्या को मेरी इजाजत की...', बीवी को लेकर Abhishek Bachchan ने दिया ऐसा जवाब, यूजर्स की बोलती बंद!
अभिषेक-ऐश्वर्या का धमाल
कपल ने नेवी ब्लू कलर का शिमरी आउटफिट पहना हुआ था। फोटो में अभिषेक और ऐश्वर्या ने ओरी के साथ पोज भी दिया। एक अन्य तस्वीर में ओरी और अभिषेक की सेल्फी है। वहीं एक वीडियो ने सबका ध्यान खींचा है जिसमें कपल संगीत नाइट के दौरान मंच पर थिरकता हुआ दिखाई दे रहा है। इसमें बैकग्राउंड में सलमान खान का सलाम-ए-इश्क गाना बज रहा है और दोनों अपने-अपने स्टेप्स करते नजर आए।
Aishwariya Rai dancing in Salman khan song at ambani wedding
by u/Hungry_Business592 in BollyBlindsNGossip
अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्में
मुदित और अनन्या की रिश्तेदार नीता अंबानी भी उनके साथ नाचती नजर आ रही हैं। इसके अलावा अनन्या पांडे और मनीष मल्होत्रा भी इस महफिल का हिस्सा बने। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक के पास फिलहाल दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह 'किंग' में नजर आएंगे, जिसमें शाह रुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी जैसे कलाकार भी हैं। इसके अलावा, वह 'राजा शिवाजी' में भी दिखाई देंगे, जिसमें रितेश देशमुख मुख्य भूमिका में हैं। दूसरी ओर, ऐश्वर्या की फिलहाल कोई फिल्म घोषित नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- 21 साल पुराना गाना फिल्म से ज्यादा हुआ था पॉपुलर, YouTube पर मिले 721 मिलियन व्यूज