Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जब अभिषेक बच्चन से शादी की सालगिरह पर नाराज हो गई थीं Aishwarya Rai, डिनर डेट में बिगड़ा खेल

    Updated: Mon, 30 Sep 2024 05:04 PM (IST)

    पिछले काफी दिनों से ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक ...और पढ़ें

    अभिषेक और ऐश्वर्या का रोमांटिक डिनर हुआ खराब
    अभिषेक और ऐश्वर्या का रोमांटिक डिनर हुआ खराब

    HighLights

    1. डिनर डेट पर हुआ बवाल
    2. खाने में भी घुस गई रेत
    3. अभिषेक बच्चन ने मर्दे को दी सलाह

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को बी टाउन की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में गिना जाता है। हालांकि पिछले काफी समय से इस कपल के बीच काफी अनबन की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों का रिलेशनशिप ठीक नहीं चल रहा और ये अलग होने वाले हैं।

    साल 2007 में हुई थी शादी

    आज आपको इनकी शादी से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा सुनाएंगे जिसमें अभिषेक ने बड़े मन से अपनी लेडी लव के लिए डिनर प्लान किया लेकिन वो बेकार हो गया। साल 2007 में अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी हुई थी। साल 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ।

    यह भी पढ़ें: 'बहू ऐश्वर्या को इग्नोर करते हैं Amitabh Bachchan', बचाव में आई सिमी ग्रेवाल ने कहा - आप कुछ नहीं जानते

    वोग को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन से ये सवाल किया गया था कि उन्होंने अपनी वाइफ के लिए सबसे रोमांटिक चीज क्या की थी। इस पर एक्टर ने एक बहुत ही फनी मोमेंट शेयर किया था। एक्टर ने बताया कि उनका रोमांटिक डेट बुरी तरह से खराब हो गया था।

    खराब हो गई डिनर डेट

    वोग से बात करते हुए अभिषेक ने कहा, "ये दुनिया के सभी पुरुषों के लिए है जो सोचते हैं कि बीच डिनर दुनिया के सबसे रोमांटिक डिनर में से एक होता है। तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैंने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर मालदीव में ट्राई किया था लेकिन यह प्लान पूरी तरह से बर्बाद हो गया। सबसे पहले हवा और मोमबत्तियां बार बार बुझ रही थीं और सारी रेत खाने में आ रही थी। हमारी पूरी डेट यूं ही बर्बाद हो गई। इसलिए मेरी सलाह है कि कृप्या ये चीजें न अपनाएं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Abhishek-Aishwarya की फिल्म में सलमान खान का कैमियो, फिर भी नहीं बची लाज, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी ढेर