विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abhishek- Aishwarya के फैंस के लिए गुड न्यूज! डिवोर्स की खबरों के बीच साथ फिल्म लेकर आ रहे एक्टर?

Published: Thu, 07 Nov 2024 09:30 AM (IST)

Nimrat Kaur का नाम इन दिनों हेडलाइंस में छाया हुआ है। वजह अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ उनका नाम ...और पढ़ें

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय साथ ला रहे फिल्म
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय साथ ला रहे फिल्म

HighLights

  1. अभिषेक बच्चन से जुड़ रहा निमरत कौर का नाम
  2. साल 2007 में हुई थी अमिताभ के बेटे की शादी
  3. एक बेटी के पिता हैं अभिषेक बच्चन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। काफी समय से सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्तों में अनबन की खबरें आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि कपल और परिवार की तरफ से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। अब खबर आ रही है कि दोनों ऑनस्क्रीन एक फ्रेश चैप्टर की शुरुआत करने वाले हैं।

कहा जा रहा है कि जाने माने डायरेक्टर मणिरत्नम कपल को दोबारा एक फिल्म के लिए कास्ट करने की तैयारी में हैं। ये जोड़ी उन्हीं की फिल्म गुरु में साथ नजर आई थी। फैंस इस खबर से काफी ज्यादा खुश हैं। उनका मानना है कि कपल के बीच की दूरियां बेशक खत्म हो चुकी हैं।

सबसे पहली बार गुरु में साथ किया था काम

मणिरत्नम की 'गुरु' ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को साल 2007 में तब साथ लेकर आई थी, जब वे शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद मणिरत्नम ने रावण में इन्हें फिर कास्ट किया। अब टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार फिल्ममेकर ने इन्हें तीसरी बार साथ लाने के लिए एक दमदार स्टोरी ढूंढ ली है।

यह भी पढ़ें: निमरत क्यों नहीं बोल रहीं? Abhishek Bachchan संग नाम जुड़ने पर करीबी ने बताई सच्चाई, परिवार करेगा कार्रवाई

अभिषेक बच्चन ने जताई थी खुशी

उस हिसाब से मणिरत्नम के साथ अभिषेक बच्चन की ये चौथी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने युवा में भी साथ काम किया था। रत्नम के साथ अपने गहरे रिश्ते के बारे में बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था,“जब वह पहली बार मुझे युवा के लिए साइन करने के लिए हमारे घर आए थे,तो मुझे लगा कि वह पा (अमिताभ बच्चन) को साइन करने आए हैं। जब मुझे पता चला कि यह मैं ही हूं जिसे वह साइन करना चाहते हैं तो मैं खुश हो गया। कोई भी अभिनेता मणि के साथ काम करने के लिए तैयार हो जाएगा। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि उन्होंने मुझे अब तक तीन बार अपने सिनेमा के लायक पाया।"

बता दें ति इससे पहले साल 2014 में भी इसी तरह के दावे सामने आए थे। हालांकि तब अभिषेक ने एक ट्वीट करके इन अफवाहों पर लगाम लगा दिया था। अभिषेक ने ट्वीट किया, “ओके तो मुझे पता लगा मैं तलाक ले रहा हूं। मुझे बताने के लिए धन्यवाद! क्या आप मुझे बताएंगे कि मैं दूसरी शादी कब कर रहा हूं?"

यह भी पढ़ें: 'तलाक लेना मुश्किल...'अभिषेक बच्चन से डिवोर्स पर Aishwarya Rai ने कही थी ये बात, सबको कर दिया था खामोश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।