King के बाद Abhishek Bachchan के हाथ लगी एक बड़ी हॉरर फिल्म, इस निर्देशक के साथ आएंगे नजर
अभिषेक बच्चन सिद्धार्थ आनंद के साथ 'किंग' के बाद एक हॉरर फिल्म में काम करेंगे। यह लोककथाओं पर आधारित एक भावनात्मक पिता-पुत्री की कहानी होगी, जिसमें अभ ...और पढ़ें
-1773399231997_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने पिछले कई सालों में अलग-अलग जॉनर की फिल्मों के जरिए अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। एक्टर बहुत जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म किंग में शाह रुख खान के साथ नजर आने वाले हैं।
एक तरफ जहां फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं वहीं एक खबर के अनुसार अभिषेक और सिद्धार्थ बहुत जल्द एक अगले प्रोजेक्ट में साथ आने वाले हैं। इस न्यूज से अभिषेक के फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। वैरायटी इंडिया के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद और अभिषेक बच्चन 'किंग' के बाद एक हॉरर फिल्म में साथ काम करेंगे।
यह भी पढ़ें- अभिषेक फूट-फूटकर रोए, दुखी थीं Rani Mukerji; करण ने 20 साल बाद बताया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाली फिल्म का सच
सिद्धार्थ आनंद करेंगे फिल्म का निर्माण
वैरायटी इंडिया ने बताया कि सिद्धार्थ आनंद अपनी मार्फ्लिक्स बैनर के तहत इस हॉरर फिल्म का निर्माण करेंगे और उनके एक करीबी सहयोगी अभिषेक बच्चन अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। अभी तक इसका टाइटल तय नहीं हुआ है। इस फिल्म को लोककथाओं पर आधारित हॉरर थ्रिलर बताया जा रहा है, जो एक भावनात्मक पिता-पुत्री के रिश्ते पर केंद्रित है। इंडियन हॉरर जॉनर में दर्शकों को एक अलग तरह का एक्सपीरियंस देने के लिए इसके वीएफएक्स पर काफी काम किया जाएगा।
-1773399669236.jpg)
पहली बार किसी हॉरर फिल्म में आएंगे नजर
बता दें कि अभिषेक इससे भी पहले पिता-पुत्री के रिश्ते पर आधारित एक इमोशनल ड्रामा फिल्म आई वॉन टू टॉल्क में नजर आए थे। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी और सुजीत सरकार ने इसका निर्देशन किया था। वहीं सिद्धार्थ के साथ अभिषेक का ये दूसरा कोलैबोरेशन होगा और पहली बार वो किसी हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म सितंबर 2026 से अपना प्रोडक्शन शुरू कर सकती है।
खबरें और भी
-1773399884025.jpg)
वहीं बात अगर किंग की करें तो ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर इसी साल रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, अरशद वारसी, जयदीप हलावत, राघव जुयाल और अभय वर्मा भी नजर आएंगे।