Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Abhishek Bachchan Birthday: श्वेता ने अभिषेक को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, नव्या ने भी लुटाया मामा पर प्यार

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 05 Feb 2024 01:42 PM (IST)

    Happy Birthday Abhishek Bachchan बॉलीवुड सुपरस्टार अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वाले और परिवार क ...और पढ़ें

    अभिषेक बच्चन का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)
    अभिषेक बच्चन का जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। आज 5 फरवरी को अभिनेता अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उन्हें उनके फैंस, परिवार के लोग और दोस्त बर्थडे की बधाई दे रहे हैं। अब उनकी बहन श्वेता बच्चन और श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा ने मामा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है।

    श्वेता ने अनोखी तस्वीर की शेयर

    श्वेता बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अभिषेक बच्चन के साथ बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो ने अभिषेक सोफे पर बैठ कर कैंडी खा रहे हैं और श्वेता उन्हें निहार रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ऐसा नहीं है- यदि आप जानते हैं तो आप जानते हैं। यह केवल आप जानते हैं और मैं जानती हूं। यह आपका बड़ा दिन है छोटे भाई- आशा है कि आप गीत का आनंद लेंगे। लव यू'।

    View this post on Instagram

    A post shared by S (@shwetabachchan)

    यह भी पढ़ें: Abhishek Bachchan Birthday: 15 फ्लॉप के बाद नसीब हुई थी पहली हिट फिल्म, ऐसे 'रिफ्यूजी' से बने सिनेमा के 'गुरु'

    नव्या ने मामा को ऐसे किया विश

    श्वेता बच्चन के अलावा नव्या नवेली नंदा ने भी मामा को खास अंदाज में बर्थडे विश किया। नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अभिषेक के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में नन्हीं नव्या के साथ बेबी अगस्त्य नंदा भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सभी के पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, खासकर मेरे'।

    अभिषेक बच्चन का वर्क फ्रंट

    अभिषेक बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिषेक आखिरी बार 'घूमर' में सैयामी खेर के साथ नजर आए थे। अब वह 'गुलाब जामुन' में नजर आने वाले हैं। वहीं, अभिषेक जल्द धूम फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त के लिए भी सहयोग करने जा रहे हैं। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 'गर्व महसूस होता है...', अभिषेक बच्चन के लिए पिता अमिताभ ने किया भावुक पोस्ट