विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आराध्या को याद कर इमोशनल हुए Abhishek Bachchan, शूजीत ने कहा - 'वो दिखाते नहीं लेकिन मुझे पता है'

Published: Fri, 29 Nov 2024 10:13 AM (IST)

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में हैं। कपल के रिश्ते में चल रहे तनाव को ...और पढ़ें

अभिषेक बच्चन के साथ आराध्या बच्चन (Photo: Pinterest)
अभिषेक बच्चन के साथ आराध्या बच्चन (Photo: Pinterest)

HighLights

  1. आई वॉन्ट टू टॉक में नजर आए थे अभिषेक
  2. 22 नवंबर को रिलीज हुई थी फिल्म
  3. आराध्या को सेट पर याद करते थे अभिषेक

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म आई वॉन्ट टॉक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शूजीत सरकार ने किया है। इस फिल्म में बाप बेटी के इमोशनल रिश्ते की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में एक पिता बीमारी में होने के बावजूद बेटी के साथ अपने रिश्ते को दोबारा से जीवित करने की कोशिश करता है।

सेट पर अक्सर इमोशनल हो जाते थे अभिषेक

वहीं असल जिंदगी में अपनी बेटी आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन का रिश्ता कैसा है? इसका एक उदाहरण शूजीत सरकार ने हाल ही के एक इंटरव्यू में दिया। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि कई बार फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिषेक बच्चन आराध्या को याद कर इमोशनल हो जाते थे। शूजीत ने बताया कि सीन को शूट करते समय अभिषेक भावुक हो जाते थे क्योंकि वो खुद एक बेटी के पिता हैं। मेरी भी बेटियां हैं तो कहीं न कहीं ये रिफलेक्ट तो करेगा ही।

यह भी पढ़ें: 'ये सच होने वाला है...', बेटी Aaradhya की बर्थडे पार्टी से गायब रहे अभिषेक बच्चन , Aishwarya ने लिखा ऐसा कैप्शन

शूट के दौरान मैं उनसे काफी इम्प्रेस हुआ - शूजीत

शूजीत ने बताया कि कई बार वो मुझसे कहते नहीं थे लेकिन उनके चेहरे के हाव भाव देखकर मैं समझ जाता था। शूजीत सरकार ने फिल्म के एक सीन के बारे में बताया जब अभिषेक ने चेहरे पर इस तरह के हाव भाव दिए कि सब उनसे इम्प्रेस हो गए। उन्होंने कहा, 'जिस पल उन्होंने ऐसा किया, मैंने जाकर उन्हें गले लगा लिया। मैंने कहा आपने जो किया वो महिलाओं के प्रति आपके सम्मान को दर्शाता है। ये दिखाता है कि आप बेटियों का सम्मान करते हैं।'

कब रिलीज हुई थी फिल्म

शूजीत ने आगे कहा कि मैंने उनसे ऐसा करने के लिए नहीं कहा था उन्होंने खुद ही ऐसा किया। अभिषेक दिखाते नहीं थे लेकिन वो अक्सर आराध्या को याद करते थे। फिल्म 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर और पर्ल डे भी अहम किरदार में हैं। पिंकविला के अनुसार,एक अच्छी कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस होने के बावजूद, आई वांट टू टॉक ने बॉक्स ऑफिस पर कमजोर प्रदर्शन किया। अपने पहले पांच दिनों में फिल्म केवल 1.20 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

यह भी पढ़ें: Aishwarya संग झगड़े की अफवाहों के बीच आराध्या पर बोले Abhishek Bachchan, कहा- उसकी किताब ने बहुत कुछ सिखाया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।