विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abhishek Bachchan ने इंस्टा पर लाइक की 'तलाक' वाली पोस्ट, ऐश्वर्या राय से अलग होने की खबर को मिला जोर

Published: Thu, 18 Jul 2024 10:51 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 18 Jul 2024 11:04 AM (GMT+05:30)

ऐश्वर्या राय बच्चन ने अनंत और राधिका की शादी में बेटी आराध्या के साथ अकेले ही हिस्सा लिया था। वेडिंग ...और पढ़ें

अभिषेक और ऐश्वर्या के अलगाव की अफवाहें तेज, (X Image)
अभिषेक और ऐश्वर्या के अलगाव की अफवाहें तेज, (X Image)

HighLights

  1. अनंत अंबानी वेडिंग में अलग-अलग पहुंचे थे अभिषेक-ऐश्वर्या
  2. अभिषेक-ऐश्वर्या के अलगाव की अफवाहों ने पकड़ा जोर
  3. अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर खींचा ध्यान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, एक बार फिर ये जोड़ी चर्चा का विषय बन गई है। अभिषेक बच्चन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को 'लाइक' किया, जिसमें तलाक का जिक्र था। सोशल मीडिया पर एक्टर की ये एक्टिविटी तब सामने आई जब ऐश्वर्या राय ने बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बच्चन परिवार से दूर अकेले शिरकत की थी।

ऐश्वर्या राय और बच्चन फैमिली के बीच अनबन की अफवाहें पिछले काफी लंबे वक्त से उड़ रही है। वहीं, अब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या के अलगाव की भी अफवाह उड़ने लगी है, जिसे हवा तब मिल गई जब अभिषेक और ऐश्वर्या अंबानी वेडिंग में अलग- अलग पहुंचे थे।

तलाक पर अभिषेक का रिएक्शन

अभिषेक बच्चन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर तलाक से जुड़ा एक पोस्ट लाइक किया, जो अब सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट में लिखा है, "जब प्यार आसान नहीं रह जाता... जो कपल लंबे समय से शादीशुदा हैं, वो एक- दूसरे से अलग होने लगते हैं। उनके इस फैसले की वजह क्या है और ग्रे तलाक क्यों बढ़ रहे हैं?"

यह भी पढ़ें- Anant-Radhika की शादी में एक ही फ्रेम में नजर आईं देवदास की पारो और चंद्रमुखी, फैंस ने कर डाली ये डिमांड

ग्रे डिवोर्स के बारे में है पोस्ट

पोस्ट पर कैप्शन में लिखा है, "तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता। कौन हमेशा खुश रहने का सपना नहीं देखता या सड़क पार करते समय हाथ थामे बुजुर्ग जोड़ों के दिल को छू लेने वाले वीडियो को फिर से बनाने की कल्पना नहीं करता...?" पोस्ट के अंत में लिखा है, "संयोग से, 'ग्रे तलाक' या 'सिल्वर स्प्लिटर्स' - आमतौर पर 50 साल की उम्र के बाद शादी से बाहर निकलने की चाह रखने वालों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले शब्द - दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। कारण, हालांकि अलग-अलग हैं, लेकिन आश्चर्यजनक नहीं हैं।"

सोशल मीडिया रिएक्शन

अभिषेक बच्चन का यह 'लाइक' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस और फॉलोअर्स इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ये एक सामान्य 'लाइक' हो सकता है, जबकि कुछ इसे अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते में आई दरार के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अनंत-राधिका की शादी से ऐश्वर्या और अभिषेक की ये तस्वीर हुई वायरल, अलग-अलग पहुंचने के बाद कुछ इस अंदाज में दिखा कपल 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।