Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ghoomer के साथ बड़े पर्दे पर लौटेंगे अभिषेक बच्चन, 5 सालों से थिएटर्स में नहीं आई एक भी फिल्म, OTT रहा सहारा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 17 Aug 2023 05:40 PM (IST)

    Abhishek Bachchan Returning To Theatres With Ghoomer साल 2018 में अभिषेक बच्चन आखिरी बार थिएटर्स में नजर आए थे। तब उनकी फिल्म मनमर्जियां रिलीज हुई थी। ...और पढ़ें

    Abhishek Bachchan Returning To Theatres With Ghoomer After 5 Years
    Abhishek Bachchan Returning To Theatres With Ghoomer After 5 Years

    नई दिल्ली, जेएनएन। Abhishek Bachchan Returning To Theatres With Ghoomer: अभिषेक बच्चन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म घूमर लाइमलाइट में बनी हुई है। फिल्म के ट्रेलर को काफी सराहना मिली। ऐसे में दर्शकों की दिलचस्पी फिल्म में बनी हुई है। अब घूमर कुछ दिनों में रिलीज होने जा रही है।

    अभिषेक बच्चन के लिए घूमर बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है। यूं तो एक्टर्स के लिए उनका हर प्रोजेक्ट जरुरी होता है, लेकिन अभिषेक के लिए घूमर इसलिए खास है, क्योंकि इस फिल्म के साथ वो पांच सालों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

    अभिषेक बने 'ओटीटी के बच्चन'

    साल 2018 में अभिषेक बच्चन आखिरी बार थिएटर्स में नजर आए थे। उनकी आखिरी थिएट्रिकल रिलीज मनमर्जियां थी, जो 14 सितंबर 2018 को आई थी। इसके बाद एक्टर सिनेमाघरों से दूर ही रहे हैं, लेकिन ओटीटी पर बराबर नजर आते रहे।

    ओटीटी पर अभिषेक का जलवा

    अभिषेक बच्चन ने इन पांच सालों में ओटीटी की दुनिया में कई अच्छे प्रोजेक्ट्स लेकर आए। इनमें कुछ फिल्में और वेब सीरीज शामिल है, जिनके लिए एक्टर ने खूब तारीफें बटोरी। यहां देखें अभिषेक बच्चन की फिल्मों और सीरीज की लिस्ट, जिसके साथ उन्होंने ओटीटी पर जलवा बिखेरा...

    खबरें और भी

    लूडो

    अभिषेक बच्चन ने ओटीटी स्पेस में एंट्री लूडो के साथ किया था। ये उनकी ओटीटी पर डेब्यू फिल्म थी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश सराफ, शालिनी वत्स और इनायत वर्मा भी थे। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    द बिग बुल

    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई द बिग बुल एक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के काम को काफी पसंद किया गया। फिल्म में जूनियर बच्चन के साथ निकिता दत्ता, इलियाना डिक्रूज, सौरभ शुक्ला,,सोहम शाह और राम कपूर भी शामिल हैं।

    ब्रीथ: इनटू द शैडो

    ब्रीथ: इनटू द शैडो अमेजन प्राइम की एक हिट वेब सीरीज है। ये एक साइको थ्रिलर सीरीज है। ब्रीथ: इनटू द शैडो में अभिषेक के साथ नित्या मेनन और अमित साथ अहम किरदारों में हैं।

    बॉब बिस्वास

    जी5 पर स्ट्रीम की गई बॉब बिस्वास एक सीरियल किलर थ्रिलर फिल्म है। अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म में चित्रांगदा सेन लीड रोल में थी। बॉब बिस्वास में शानदार एक्टिंग के लिए अभिषेक बच्चन को खूब तारीफें मिली थी।

    दसवीं

    अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं साल 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर ने एक अशिक्षित और घूसखोर मुख्यमंत्री का किरदार निभाया था, जो धांधली के चलते जेल में बंद हो जाता है। इस बीच वो जेल में रहते हुए 10वीं की परीक्षा देता है। फिल्म में अभिषेक के साथ निमरत कौर और यामी गौतम थीं।