Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं सौभाग्यशाली हूं,' पत्नी Aishwarya Rai और बेटी आराध्या बच्चन को लेकर अभिषेक बच्चन के दो टूक बोल

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 02:24 PM (GMT+05:30)

    मौजूदा समय में बॉलीवुड कपल अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का नाम दोनों के तलाक के रूमर्स को लेकर लगातार सुर्खियां बट ...और पढ़ें

    अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
    अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. तलाक की रूमर्स के बीच बोले अभिषेक बच्चन
    2. पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या को लेकर कही ये बात
    3. हाल ही में रिलीज हुई अभिषेक की ये फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स की पर्सनल लाइफ में मची उथल-पुथल अक्सर फैंस के बीच चर्चा का बड़ा मसला बनती है। फिलहाल अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के तलाक के रूमर्स की गॉसिप भी खूब हो रही है। आए दिन इन दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं, तो कभी बच्चन फैमिली के बयान मामले में नया मोड़ ला रहे हैं।

    अब इन सब खबरों के बीच अभिषेक बच्चन की तरफ से ताजा बयान आया है, जिसे जानकर फैंस को हैरानी हो सकती है। आइए जानते हैं आई वॉन्ट टू टॉक एक्टर ने ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को लेकर क्या बोला है। 

    ऐश और आराध्या को लेकर बोले अभिषेक

    हाल ही में अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का जन्मदिन मनाया गया था। इस खास अवसर पर आराध्या को अपने पिता की तरफ से सोशल मीडिया पर कोई विश नहीं मिली थी। जिसके बाद ये चर्चा तेज हो गई कि वास्तिवक ऐश्वर्या राय और अभिषेक के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। 

    ये भी पढ़ें- "मैं जो हूं वो नहीं बदल सकता", Abhishek Bachchan ने ऐश्वर्या राय संग तलाक के रूमर्स पर कह दी बड़ी बात

    अब द हिंदू को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जो इनके तलाक की खबरों को महज अटकलें करार दे रहा है। एक्टर ने कहा है- 

    मैं सौभाग्यशाली हूं जो शादी के बाद भी मुझे घर के बाहर जाकर फिल्में बनाने का मौका मिलता है। मुझे पता है कि ऐश्वर्या राय और आराध्या एक साथ हैं, इसके लिए मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

    फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

    मैं नहीं मानता कि अधिक समय बाहर रहने से बच्चे आपको किसी तीसरे के नजरिए से देखते हैं, वे आपको पहले व्यक्ति के तौर पर ही देखते हैं, क्योंकि आप उनके माता-पिता होते हैं।

    इस तरह से अभिषेक बच्चन ने तलाक की खबरों के बीच एक और बड़ा बयान दे डाला है। हालांकि, उनके इस बयान से इस कपल के अलगाव की पुष्टि नहीं की जा सकती।

    खबरें और भी

    सिनेमाघरों में अभिषेक बच्चन की आई वॉन्ट टू टॉक

    मौजूदा समय में अपनी निजी जिंदगी के अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी फिल्म आई वॉन्ट टू टॉक (I Want To Talk) को लेकर भी चर्चा में हैं। पीकू जैसी शानदार फिल्म बनाने वाले निर्देशक शूजित सरकार ने इसका निर्देशन किया है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर अभिषेक की ये फिल्म कमाई के मामले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। लेकिन क्रिटिक्स की तरफ से इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

    ये भी पढ़ें- 'एक बेटी का बाप होना...' आराध्या के बर्थडे से गायब होने के बाद Abhishek Bachchan ने KBC 16 के सेट पर क्या कहा?