Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बोलने के लिए बहुत कुछ है लेकिन...' Abhishek Bachchan ने शेयर किया नया पोस्ट, फैंस ने कहा - रियल एक्टर

    Updated: Fri, 25 Oct 2024 01:51 PM (IST)

    अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों ऐश्वर्या राय के साथ मतभेद की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। वहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी एक अपडेट आया ह ...और पढ़ें

    अभिषेक बच्चन की फिल्म i want to talk फर्स्ट लुक
    अभिषेक बच्चन की फिल्म i want to talk फर्स्ट लुक

    HighLights

    1. लोगों ने किया अभिषेक की पोस्ट पर कमेंट
    2. तस्वीर के साथ कैप्शन ने खींचा ध्यान
    3. ऐश्वर्या संग रिश्तों को लेकर चर्चा में एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर और बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। वहीं इस बीच अभिषेक का नाम निम्रत कौर से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

    लेकिन अब बात करेंगे उनकी फिल्म की। अभिषेक बच्चन और शूजीत सरकार ने अपनी नई फिल्म आई वांट टू टॉक (I want to Talk) के लिए हाथ मिलाया है। अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर किया है। इस तस्वीर में एक चीज जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था अभिषेक बच्चन का लुक।  शूजीत सरकार को बेस्ट डायरेक्टर्स में से एक माना जाता है। उनकी मूवीज में इमोशन का तड़का कूट-कूटकर भरा होता है।

    पोस्टर शेयर कर अभिषेक ने लिखा दमदार कैप्शन

    पोस्टर में अभिषेक बच्चन एक लॉन्ग कोट जैसा कुछ पहने हुए नजर आ रहे हैं जो सामने से ओवन है। एक्टर की तोंद निकली हुई दिख रही है और वे हैरान दिख रहे हैं। उनके पेट पर सर्जरी का निशान है। पोस्टर शेयर करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा- बोलने के लिए तो बहुत कुछ है लेकिन एक तस्वीर हजार शब्द से ज्यादा बोलती है...#IWantToTalk 22 नवंबर से सिनेमाघरो में...

    यह भी पढ़ें: 'मैं बात करने के लिए जीता हूं', Abhishek Bachchan की फिल्म I Want To Talk का टीजर जारी, फैंस बोले- बीवी से बात करो

    फैंस ने की अपने फेवरेट एक्टर की तारीफ

    इसके बाद से फैंस और मीडिया जगत के लोग अभिषेक के रॉ और अनफिल्टर्ड फर्स्ट लुक पर प्यार लुटाने लगे। एक ने कमेंट किया,"असली एक्टर विदआउट फिल्टर...लव यू सर।" एक अन्य ने कहा, "आगे देख रहा हूं। आप पर मेरा अटेंशन है!" पोस्टर की सराहना करने वाले बॉलीवुड सेलेब्स में सोनाली बेंद्रे, जोया अख्तर और सिकंदर खेर शामिल थे। वहीं कई फैंस ने यह भी कहा कि वे निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी को लेकर उत्साहित हैं। एक ने कमेंट किया,"एक फिल्म देखने के लिए उत्सुक हूं। शानदार कॉम्बो शूजीत सरकार और बच्चन।"

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

    आई वांट टू टॉक में पियरले डे, अहिल्या बम्ब्रू, जयंत कृपलानी, क्रिस्टिन गुडार्ड और जॉनी लीवर भी हैं। फिल्म की कहानी और थीम के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है। अभिषेक बच्चन को आखिरी बार फिल्म घूमर में देखा गया था।

    यह भी पढ़ें: जब अचानक ऐश्वर्या के घर रोका करने पहुंच गया था Abhishek Bachchan का परिवार, बोले- मैं उन्हें रोक नहीं सकता