विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वो तुझे जानता भी कहां...' अभिषेक मल्हान ने उड़ाई राहुल वैद्य की खिल्ली, करियर को लेकर दे दी ऐसी सलाह

Published: Sat, 17 May 2025 06:05 PM (GMT+05:30)

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने हाल ही में विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर टिप्पणी की थी। इसके लिए यूजर्स ...और पढ़ें

राहुल वैद्य का उड़ाया अभिषेक मल्हान ने मजाक (Photo Credit- Instagram)
राहुल वैद्य का उड़ाया अभिषेक मल्हान ने मजाक (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. अभिषेक मल्हान ने उड़ाया राहुल वैद्य का मजाक
  2. विराट कोहली को लेकर सिंगर ने किया था दावा
  3. फुकरा इंसान ने राहुल को दे दी ऐसी सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस और लाफ्टर शेफ जैसे शो में नजर आ चुके राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहते हैं। म्यूजिक लवर्स उनके गानों को भी पसंद करते हैं। इन दिनों राहुल वैद्य अपनी टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उन्होंने विराट कोहली के बारे में बात की थी, जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। इस पूरे मामले पर अब यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुके अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान का रिएक्शन सामने आया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने राहुल को क्या सलाह दी है।

यूट्यूबर अभिषेक मल्हान की एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही है। इसमें यूट्यूबर ने राहुल वैद्य के दावे पर रिएक्शन दिया है, जो उन्होंने विराट कोहली को लेकर किया था। राहुल को ट्रोल करने वाले यूजर्स को फुकरा इंसान की प्रतिक्रिया अच्छी लग रही है।

अभिषेक मल्हान को हुई इस बात की हैरानी

फुकरा इंसान के नाम से मशहूर पॉपुलर यूट्यूबर और रियलिटी शो में नजर आने वाले अभिषेक मल्हान ने मजाकिया अंदाज में राहुल वैद्य पर तंज कसा है। हाल ही में सिंगर ने आरोप लगाते हुए कहा था कि विराट कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। अभिषेक को इस बात पर हैरानी हुई कि क्रिकेटर के पास राहुल को ब्लॉक करने का समय कहां होगा।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- 'अगर सिंगिंग पर इतनी मेहनत करते...', Rahul Vaidya की नौटंकी पर Virat Kohli के भाई का वार, दिया करारा जवाब

फुकरा इंसान ने दी राहुल वैद्य को सलाह 

वायरल वीडियो में अभिषेक मल्हान को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'राहुल भाई, विराट कोहली को आपके अस्तित्व के बारे में पता भी नहीं होगा। अगर वह आपको जानते भी होंगे, तो उनके पास इतना समय नहीं कि वो आपको ब्लॉक करेंगे। मैं कुछ समय से लगातरा देख रहा हूं कि आप इस तर की वीडियो और रील पोस्ट कर रहे हैं कि 'सारी उम्र मैं जोकर...' क्या आपको लोगों का ध्यान खींचने की जरूरत है। आप अच्छे सिंगर हो, अपने सॉन्ग गाने पर ध्यान लगाओ।' अभिषेक ने विराट कोहली से जुड़ा विवाद खड़ा करने के लिए राहुल वैद्य को ट्रोल भी किया है।

Photo Credit- Instagram 

उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, 'राहुल भाई आप एयरपोर्ट पर जाकर पैपराजी से कह रहे हो कि जाकर उनसे पूछो की उन्होंने मुझे ब्लॉक क्यों किया। शायद उन्हें आपका चेहरा पसंद नहीं आया होगा। बस इतनी सी बात है और आप बखेड़ा खड़ा कर रहे हो।' अभिषेक मल्हान का यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है और विराट कोहली के फैंस भी इसे पसंद कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- Virat Kohli पर तंज कसना Rahul Vaidya को पड़ा भारी, हाथ से निकल गई कई बड़ी ब्रांड डील्स?