विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्‍मों में कैसे किरदार पसंद है, उनके लिए क्‍या है मुश्किल काम?

Published: Thu, 01 May 2025 04:56 PM (IST)Updated: Thu, 01 May 2025 06:41 PM (IST)

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को फिल्मी सितारों की तरह भीड़ में अलग दिखने की बजाय गुमनाम रहना पसंद है। जी-5 पर ...और पढ़ें

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मूवी 'कोस्टाओ' आज जी-5 पर रिलीज हुई है। फाइल फोटो
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मूवी 'कोस्टाओ' आज जी-5 पर रिलीज हुई है। फाइल फोटो

 एंटरटेनमेंट डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ज्यादातर फिल्मी सितारे जहां भीड़ में अलग दिखकर लोगों को आकर्षित करना चाहते हैं वहीं अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भीड़ में खो जाना पसंद करते हैं। आज जी-5 पर रिलीज हो रही 'कोस्टाओ' फिल्म में नवाजुद्दीन पूर्व कस्टम अधिकारी कोस्टाओ फर्नांडीज की भूमिका में दिखेंगे।

नवाजुद्दीन ने कहा कि वह अब भी हर किरदार को एक नई चुनौती मानते हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें उनके अपने किसी किरदार को यात्रा के दौरान साथी बनाना हो तो तो वह कौन सा किरदार होगा?

इसपर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा,

'फोटोग्राफ फिल्म में मुंबई के एक पर्यटक फोटोग्राफर का किरदार। इसमें कोई खास बात नहीं है।'

क्‍या है नवाज के जीवन का लक्ष्‍य?

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी कि अगर वह आपके सामने से भी गुजरे तो भी आप उस पर ध्यान नहीं देंगे। मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं जो भीड़ में खो जाते हैं। मेरा लक्ष्य वास्तविक जीवन में भी दूसरों से अलग दिखना नहीं है।

यह भी पढ़ें- Jaat के 'सोमुलू' के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, Viineet Kumar Siingh ने प्रेग्नेंट पत्नी संग शेयर की फोटोज

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बताते हैं,  ''मेरे लिए खुद को प्रस्तुत करना और अलग दिखना बहुत मुश्किल है। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मैं एक कोने में बैठा हूं और कोई मुझे नहीं देख रहा है... बल्कि, मैं दूसरों को देख रहा हूं।''

यह भी पढ़ें- 'बेहूदा पब्लिसिटी नहीं...' पब्लिकली वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुईं Hunar Hali, कहा- 'मना किया था'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।