यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khel Khel Mein की रिलीज से पहले Akshay Kumar ने किया नेक काम, घर के बाहर जरूरतमंदों को खिलाया खाना
अक्षय कुमार जल्द फिल्म खेल खेल में नजर आने वाले हैं । इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू वाणी कपूर एमी विर्क आदित्य सील प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान भ ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार की इस साल दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। हालांकि, दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई। पहली फिल्म बड़े मिया छोटे मिया थी और दूसरी 'सिरफिरा' रही। अब उनकी इस साल की तीसरी फिल्म 'खेल खेल में' रिलीज होने वाली हैं।
अभिनेता के फैंस की नजरें इस पर ही टिकी हुई है। ऐसे में खिलाड़ी कुमार जोरो-शोरो से इसके प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक नेक काम करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।
अक्षय कुमार ने किया लंगर
अक्षय कुमार फैंस के बीच नेकी के लिए भी काफी फेमस है। वो अक्सर लोगों की मदद के लिए आगे आते रहे हैं। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई के लोगों को खाना बांट रहे हैं। इस दौरान अक्षय और उनकी टीम नजर आ रही हैं। जो मुंबई के जुहू वाले अपने घर के बाहर लोगों को खाना परोस रहे हैं।
यह भी पढे़ं- मुंबई की बारिश में तहस-नहस हुआ फिल्म Welcome 3 का सेट, मेकर्स ने रोकी फिल्म की शूटिंग
Video: @akshaykumar sir spotted feeding needy people in Mumbai today. pic.twitter.com/HDk2ta7X7g
— Akshay Kumar 24x7 (@Akkistaan) August 6, 2024
इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, "अक्षय कुमार जमीन से जुड़े हुए हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वह कितने विनम्र हैं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, "अक्की पाजी, दिल जीत लिया आपने।"
फिल्म की रिलीज से पहले किया नेक काम
ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि उन्होंने ये नेक काम अपनी वाली फिल्म 'खेल खेल में' की सफलता के लिए किया है। वीडियो में अक्षय के चेहरे पर मास्क लगा हुआ है। इसके अलावा एक महिला हाथ में खाने की प्लेट लिए आवाज लगाती नजर आ रही हैं।