Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अभिनेता Ashok Saraf को किया जाएगा 'महाराष्ट्र भूषण' से सम्मानित, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की घोषणा

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 06:10 PM (IST)

    Ashok Saraf Maharashtra Bhushan Award अभिनेता अशोक सराफ (Ashok Saraf) को छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर देखा गया है। उन्होंनें टीवी की दुनिया में क ...और पढ़ें

    अभिनेता अशोक सराफ (Photo Credit Instagram )
    अभिनेता अशोक सराफ (Photo Credit Instagram )

    HighLights

    1. अभिनेता अशोक सराफ का होगा 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार' से सम्मान
    2. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की घोषणा
    3. अभिनेता अशोक सराफ को लोग दे रहे हैं बधाई

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ashok Saraf: हिंदी और मराठी फिल्मों के अभिनेता अशोक सराफ (Ashok Saraf) ने मूवी के साथ-साथ थिएटर्स में भी काम किए है। इतना ही नहीं उन्होंने टीवी की दुनिया में भी कई कॉमेडी सीरियल्स में अपनी पहचान बनाई हैं।

    एक्टर को अपने इसी अभिनय के लिए कई अवॉर्ड्स से नवाजा गया है। इसी बीच अब एक्टर और उनके फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। अभिनेता को 2023 के लिए 'महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार' देने की घोषणा की गई है।  इस पुरस्कार की घोषणा हाल ही में की गई है। इसकी घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है।

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पोस्ट

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  ने इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए लिखा, 'मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए वरिष्ठ मराठी फिल्म और थिएटर अभिनेता अशोक सराफ को वर्ष 2023 के लिए महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने अशोक सराफ से बात की और उन्हें बधाई दी।

    उन्होंने अशोक सराफ को बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने अपने अभिनय से न सिर्फ कॉमेडी बल्कि गंभीर से लेकर खलनायक प्रवृत्ति के कई शेड्स पैदा किए हैं और दर्शकों पर छाए हुए हैं। बता दें कि ‘महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड’ राज्य सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है।

    खबरें और भी

    जानकी से की करियर की शुरुआत 

    एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 1969 में मराठी फिल्म जानकी से की थी। बॉलीवुड में उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें करण अर्जुन, यस बॉस जोरू का गुलाम, सिंघम, प्यार किया तो डरना क्या , गुप्त और कोयला का नाम शामिल है।

    सराफ के टीवी शो

    सराफ ने छोटे पर्दे पर छोटी बड़ी बातें, डोंट वरी हो जाएगा और हम पांच जैसे शो में काम किया है।

    आखिरी बार ‘वेड’ में आए थे नजर

    अभिनेता अशोक सराफ (Ashok Saraf) आखिरी बार फिल्म ‘वेड’ में नजर आए थे। जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने रितेश देशमुख के पिता का किरदार निभाया था