Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Varun Tej से नाराज है एक्टर Chiranjeevi, फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' के प्री रिलीज इवेंट में किया खुलासा

    Updated: Mon, 26 Feb 2024 03:24 PM (IST)

    Chiranjeevi And Varun Tej रविवार को वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की आने वाली फिल्म ऑपरेशन वैलेंटाइन का प्री रिलीज इवेंट का आयोजित हुआ। इस दौरान इस इवेंट ...और पढ़ें

    वरुण तेज और मेगास्टार चिरंजीवी (Photo Instagram)
    वरुण तेज और मेगास्टार चिरंजीवी (Photo Instagram)

    HighLights

    1. वरुण तेज और मानुषी छिल्लर की 'ऑपरेशन: वैलेंटाइन' का हुआ प्री-रिलीज इवेंट
    2. कार्यक्रम में चिरंजीवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
    3. 1 मार्च साल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Chiranjeevi And Varun Tej: साउथ अभिनेता वरुण तेज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' (Operation Valentine) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वरुण के साथ मानुषी छिल्लर पहली बार पर्दे पर नजर आने वाली हैं।

    ऐसे में रविवार को फिल्म निर्माताओं ने 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' का प्री रिलीज इवेंट का आयोजित किया, जिसमें मेगास्टार चिरंजीवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में चिरंजीवी ने अपने भतीजे और अभिनेता वरुण तेज की प्रशंसा की और बताया कि वह उनसे बेहद नाराज है।

    यह भी पढ़ें- 'मेगास्टार' Chiranjeevi 'लाइफलाइन' सुरेखा के साथ हुए रोमांटिक, बर्थडे पर पत्नी के लिए किया प्यार भरा पोस्ट

    'मैं अब भी उससे नाराज हूं'

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशन वैलेंटाइन के प्री-रिलीज इवेंट में चिरंजीवी ने वरुण तेज और उनकी पत्नी लावण्या त्रिपाठी के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए। कार्यक्रम की मेजबानी करने वाली सुमा कनकला ने मेगास्टार से पूछा कि उन्होंने लावण्या त्रिपाठी के साथ वरुण तेज के संबंधों के बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं दी। इस दौरान ,चिरंजीवी ने उन्होंने हंसते हुए कहा कि, 'वरुण तेज मुझे सब कुछ बताएंगे, लेकिन अजीब बात है कि उन्होंने मुझे यह नहीं बताया कि वह लावण्या के साथ रिलेशनशिप में हैं।

    उनका कहना है कि मैं उनकी प्रेरणा हूं। वैसे ही उन्हें मेरी लीक को प्रेरणा के तौर पर लेना चाहिए था और लावण्या के बारे में मुझे बताना चाहिए था। वरुण ने मुझसे कुछ बातें भी साझा की जो वह अपने पिता को नहीं बता सकते। मैं नाराज हूं कि उसने मुझे लावण्या के बारे में नहीं बताया ”। इस पर वरुण ने जवाब दिया, “वह (चिरंजीवी) अभी भी पहले व्यक्ति हैं, जिनके बारे में मैंने बताया था। मैं पहले ऐसा नहीं कर सका क्योंकि मैं सम्मान करता था और डरा हुआ था।”

    खबरें और भी

    इस दिन होगी रिलीज फिल्म 

    यह भी पढ़ें- Varun Tej-Lavanya Tripathi Wedding: वरुण-लावण्या की शादी की पहली फोटो आई सामने, एक साथ नजर आए इतने सुपरस्टार्स

    वरुण तेज 'ऑपरेशन: वैलेंटाइन' में भारतीय वायु सेना के पायलट के रूप में नजर आएंगे। तो वहीं, मानुषी छिल्लर एक रडार ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी। हिंदी और तेलुगु में इस फिल्म शूटिंग की गई है, इसमें बड़े पैमाने पर हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा। मूवी में जबरदस्त एक्शन सीक्वंस देखने को भी मिलेगा। यह फिल्म  1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।