Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Actor Krishna Funeral: महेश बाबू के पिता कृष्णा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन, भावुक हुए फैंस

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 16 Nov 2022 07:47 PM (IST)

    Actor Krishna Funeral अभिनेता कृष्णा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हजारों फैंस की उपस्थिति में किया गया। उनके फैंस की आंखें नम थी। वहीं त ...और पढ़ें

    Actor Krishna Funeral: अभिनेता कृष्णा का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया।
    Actor Krishna Funeral: अभिनेता कृष्णा का अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Actor Krishna Funeral: सदाबहार तेलुगु अभिनेता कृष्णा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को किया गया। उनका अंतिम संस्कार हैदराबाद के जुबली हिल्स में स्थित महाप्रस्थानम क्रिमेटोरियम में किया गया। इस अवसर पर कई लोकप्रिय कलाकार और लीडर उपस्थित थे।

    तेलुगु अभिनेता कृष्णा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    बड़ी संख्या में अपने चहेते अभिनेता को भावभीनी श्रद्धांजलि देने लोग भी उमड़े थे। तेलंगाना के गवर्नर तमिलसाईं सौंदर्याराजन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी, तेलुगु अभिनेता एन बालाकृष्णा और भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी ने कृष्णा को श्रद्धांजलि भी दी। अपने चहेते अभिनेता को अंतिम श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में फैंस भी उपस्थित थे। सभी की आंखें आंसुओं से नम थी।

    यह भी पढ़ें: Superstar Krishna Funeral: महेश बाबू के पिता कृष्णा घट्टामनेनी के सम्मान में आज बंद है तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री

    कृष्णा तेलुगु अभिनेता महेश बाबू के पिता थे

    गौरतलब है कि कृष्णा तेलुगु अभिनेता महेश बाबू के पिता थे। उन्होंने पहली बार सिनेमास्कोप को फिल्मों में उपयोग किया था। इसके अलावा वह पहली बार काऊबॉय श्रेणी की फिल्में बना चुके थे। उनका करियर 5 दशक से भी लंबा रहा है। उनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करते थे। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: बिग बॉस ने किया स्मोकिंग रूम सील, साजिद खान ने कहा- नहीं मांगेगे माफी, पढ़ें पूरी खबर

    कृष्णा का मंगलवार को एक अस्पताल में निधन हो गया

    कृष्णा का मंगलवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। इसके पहले उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था और वह उपचार करा रहे थे। उनकी आयु 79 वर्ष थी। कृष्णा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई बड़े नेताओं ने भी दुख जताया था। कृष्णा का पूरा नाम घट्टामनेनी सिवारामाकृष्ण था। महेश बाबू फिल्म अभिनेता है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके है। उनके निधन से उनके फैंस भी दुखी है। वहीं आज कृष्णा की सम्मान में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री भी बंद थी। महेश बाबू को सांत्वना देने कई कलाकार भी उनके घर पहुंचे थे।

    खबरें और भी