Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana: 'बचपन से सपना था', रामायण में भगवान राम बनने पर बोले Ranbir Kapoor

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 03:48 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी आने वाली फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। प ...और पढ़ें

    रामायण में काम करना था रणबीर के लिए सपना (Photo Credit- Jagran, Instagram)
    रामायण में काम करना था रणबीर के लिए सपना (Photo Credit- Jagran, Instagram)

    HighLights

    1. रणबीर कपूर की रामायण फिल्म दो पार्ट में होगी रिलीज
    2. रणबीर कपूर ने शेयर किया रामायण में काम करने का अनुभव
    3. भगवान राम का किरदार निभाना था रणबीर के लिए सपना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की एनिमल फिल्म (Animal Movie) ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया। इसमें उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं, अब आने वाले दिनों में अभिनेता कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी मोस्ट अवेटेड मूवीज की लिस्ट में रामायण (Ramayana) का नाम भी शामिल है। नितेश तिवारी की निर्देशित रामायण को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म में अपने रोल के बारे में रणबीर कपूर ने खुलकर बात की है। 

    रणबीर कपूर ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में एक सत्र के दौरान नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही रामायण फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने जानकारी दी कि रामायण का पहला पार्ट बन चुका है। इसके बाद अब वह दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। 

    ये भी पढ़ें- Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण को मिल गया 'लक्ष्मण', इस टीवी एक्टर के हाथ लगी फिल्म

    राम बनने का बचपन से सपना था

    रामायण फिल्म में काम करने को लेकर रणबीर एक्साइडेट हैं। उन्होंने बताया, 'मैं इस समय रामायण फिल्म पर काम कर रहा हूं, जो एक अच्छी कहानी है। मैं उस कहानी का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। भगवान राम की भूमिका निभाना मेरे लिए एक सपना है।'

    Photo Credit- Instagram

    अभिनेता ने फिल्म के बारे में बताया कि 'यह एक ऐसी फिल्म है, जिसमें सभी जरूरी तत्व हैं। यह कहानी भारतीय संस्कृति, परिवार और पति-पत्नी के रिश्ते के बारे में काफी कुछ सिखाती है। मैं इसमें काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है, और अब इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू की जाएगी।'

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    कब रिलीज होगी रामायण फिल्म?

    रामायाण फिल्म का इंतजार करने वाले लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल होगा कि यह कब रिलीज होगी? दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बीते महीन एक्स पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज किया जाएगा और रामायण फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। रणबीर के साथ सीता के किरादर में एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) को देखा जाएगा।

    ये भी पढ़ें- JFF 2024: मुकेश छाबड़ा ने रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर दिया बड़ा अपडेट, 'दिल बेचारा 2' पर भी लगाई मुहर