Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'पीट पीटकर मार डाला...'जब Raaj Kumar को गलत कमेंट पास करने वाले पर आया गुस्सा, कई महीनों चला केस

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 04:13 PM (IST)

    राज कुमार (Raaj kumar) को उनके करीबी लोग जानी नाम से ही पुकारते थे। ये नाम उन्हें अपने पॉपुलर डायलॉग की वजह से मिला था। उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था ...और पढ़ें

    रजा मुराद और राज कुमार (photo: Instagram)
    रजा मुराद और राज कुमार (photo: Instagram)

    HighLights

    1. रजा मुराद ने सुनाया किस्सा
    2. राज कुमार को बहुत आता था गुस्सा
    3. गलत टिप्पणी नहीं होती थी बर्दाशत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड मूवीज में आपको भले ही भरपूर ड्रामा और साजिश देखने को मिलती हो, लेकिन कई बार कैमरे के पीछे की कहानियां स्क्रीन पर दिखने वाली कहानियों से भी ज्यादा चौंकाने वाली होती हैं। कई बार हमने एक्ट्रर्स को इंटरव्यू वगैरह में सेट से जुड़ी कई बातें शेयर करते देखा है। ऐसा ही वाक्या हाल ही में जाने माने एक्टर रजा मुराद ने शेयर किया।

    रजा मुराद में बताया चौंकाने वाला किस्सा

    एएनआई को दिए गए एक इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने अभिनेता राज कुमार की जिंदगी के कुछ सबसे चौंकाने वाले और कम चर्चित पहलुओं पर से पर्दा हटाया।

    अपनी बेहतरीन आवाज, शांत व्यवहार के लिए जाने जाने वाले राज कुमार ने भारतीय सिनेमा पर एक अमिट छाप छोड़ी। हालांकि, इन सबसे इतर अभिनेता रजा मुराद ने अभिनेता के जीवन के एक गहन और विवादास्पद क्षण पर प्रकाश डाला है।

    यह भी पढ़ें: रमजान के महीने में शराब पीने के आरोप पर Raza Murad का जवाब, पार्टी के Viral Video पर तोड़ी चुप्पी

    दोस्त के साथ बीच पर घूम रहे थे राज कुमार

    रजा ने राज कुमार के शुरुआती दिनों की एक घटना को याद करते हुए एएनआई से कहा,"एक बार राज सर अपने एक दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ जुहू बीच पर थे। किसी ने उस महिला के बारे में कुछ गलत टिप्पणी कर दी। राज सर इतने क्रोधित हो गए कि उन्होंने उस व्यक्ति को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई।" रजा ने आगे कहा,"राज साहब के खिलाफ एक हत्या का मामला था। मेरे पिता उनके बहुत अच्छे दोस्त थे, इसलिए वो उन्हें सपोर्ट करने के लिए हर अदालती सुनवाई में जाते थे।" रजा के अनुसार, इस घटना के कारण एक लंबी कानूनी लड़ाई चली, हालांकि राज कुमार को अंततः बरी कर दिया गया।

    राज को कर दिया गया था बरी

    रजा ने आगे कहा, "यह एक लंबा मामला था, लेकिन अंत में उन्हें बरी कर दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में कई महीने लग गए।" विवाद के बावजूद, रजा ने राज कुमार को ऐसा व्यक्ति बताया, जिसने अपनी शर्तों पर जीवन जिया। रजा ने याद करते हुए कहा,"वह एक कश्मीरी पंडित थे और फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले, वह एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर थे। बाद में, वह एक बड़े स्टार बन गए।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: चाय में जली तस्वीर डालकर पी गई थीं Rati Agnihotri! जोखिम में डाल दी थी जान, पढ़ें किस्सा