यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saint Von Colucci Dies: 12वीं सर्जरी के बाद एक्टर सेंट वॉन कोलुसी का 22 साल की उम्र में निधन
Saint Von Colucci सेंट वॉन कोलुसी का निधन हो गया। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया से अलविदा कह दिया। खबरों की मानें तो कोलुसी की 12 सर्जरी क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Saint Von Colucci: कनाडाई एक्टर सेंट वॉन कोलुसी (Saint Von Colucci) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सेंट वॉन कोलुसी का निधन हो गया। महज 22 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया से अलविदा कह दिया। खबरों की मानें तो, कोलुसी की 12 सर्जरी का उनपर रिएक्शन हुआ, जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
कोलुसी ने करवाई दर्जन भर सर्जरी
रिपोर्ट के मुताबिक, कोलुसी ने फेमस BTS सिंगर जिमिन (Park Ji-min) जैसा दिखने के लिए करीब 12 कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थीं, लेकिन सर्जरी का उन पर रिएक्शन हुआ और हालत बिगड़ गई। बाद में अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। एक्टर ने अपने जबड़े से लेकर नाक, आइब्रो, लिप्स और फेस की सर्जरी कराई थी।
सर्जरी पर खर्च किए 1 करोड़
कहा जा रहा है जब एक्टर ने अपनी यह सर्जरी कराई तो उसके कुछ ही महीने बाद इनका रिएक्शन सामने आने लगा, जिसके चलते उनकी हालत खराब हुई। ऐसे में एक्टर ने अपने जबड़े को हटवाने का फैसला लिया। इसके लिए वह शनिवार रात को अस्पताल में भर्ती हुए। जहां उनकी सर्जरी हुई और रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई। कहा जा रहा है सेंट वॉन कोलुसी के शरीर में इंफेक्शन फैल गया था।
एक्टर का वर्कफ्रंट
एक्टर के काम की बात करे तो कोलुची साल 2019 में दक्षिण कोरिया आए थे। यहां वह कई ड्रामा सीरीज में काम कर रहे थे। कोलुसी ने जून में कोरियन ड्रामा 'प्रिटी लाइज' की शूटिंग शुरू की थी, जो दिसंबर में पूरी हुई थी।