विजय के बाद अब राजनीति में उतरेंगे Diljit Dosanjh? एक्टर-सिंगर ने बताई अपने दिल की बात
अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने हाल ही इस बात पर रिएक्शन दिया कि क्या वे पॉलिटिक्स जॉइन करेंगे। ...और पढ़ें
-1778319918103_m.webp)
क्या राजनीति में उतरेंगे दिलजीत दोसांझ?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में उस बात पर रिएक्शन दिया जिसमें एक पब्लिक अपील में उनसे पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बनने की गुजारिश की गई थी। शनिवार को उन्होंने इस अपील का जवाब देते हुए फैंस को अपने दिल की बात साफ-साफ बता दी।
दिलजीत से की राजनीति में आने की अपील
यह अपील ‘क्या दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं?’ नाम के एक आर्टिकल के बाद सामने आई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि सिविल सोसाइटी के कुछ एक्टिविस्टों के एक ग्रुप ने जिसमें रिटायर्ड सैनिक और जिंदगी के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल थे। दिलजीत से राजनीति में आने की अपील की थी।
-1778319402112.jpg)
दिलजीत ने दिया ये रिएक्शन
रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट एस.एस. बोपाराई की अगुवाई वाले इस ग्रुप का मानना है कि एक्टर-म्यूजिशियन दिलजीत को ही लीड करना चाहिए, क्योंकि उन्होंने खुद कभी ऐसी किसी भूमिका की मांग नहीं की थी। इस पोस्ट का जवाब देते हुए, दिलजीत ने इस सुझाव को ठुकरा दिया और कहा कि वह अभिनय और गायन से ही संतुष्ट हैं।
Kadey v Nhi..
— DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) May 9, 2026
Mera Kam Entertainment Karna
Am Very Happy in My Field
Thank You So Much 🙏🏽 https://t.co/VWMAC8d98q
सिंगर ने बताई अपने दिल की बात
X पर उन्होंने पंजाबी में लिखा, 'कभी भी नहीं... मेरा काम मनोरंजन करना है। मैं अपने क्षेत्र में बहुत खुश हूं। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद'। 2 मई को कनाडा के एडमंटन में अपने 'ऑरा टूर' के दौरान, उन्होंने भारत में अपने खिलाफ हो रही आलोचनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके ही नारे को थोड़ा बदलकर, 'खालिस्तानी आ गए ओए' कहकर उनका मजाक उड़ाते हैं।
दिलजीत ने आखिरी बार इस साल 'बॉर्डर 2' (Border 2) में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल (Sunny Deol), वरुण धवन, अहान शेट्टी जैसे कलाकारों ने काम किया था। उनकी पाइपलाइन में वेदांग रैना, शारवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह के साथ इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' भी है।