Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sunil Shende Death News Update: मराठी अभिनेता सुनील शेंडे का निधन, कई हिंदी फिल्मों में भी कर चुके हैं काम

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 14 Nov 2022 03:47 PM (IST)

    Sunil Shende Death News सुनील शेंडे मराठी के जाने-माने कलाकार थे। वहीं हिंदी फिल्मों के दर्शक भी उन्हें चरित्र किरदारों में देखते रहे हैं। शेंडे के नि ...और पढ़ें

    Marathi Hindi Actor Sunil Shende Death. Photo- Twitter
    Marathi Hindi Actor Sunil Shende Death. Photo- Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी और मराठी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता सुनील शेंडे का 75 साल की उम्र में मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। अपने कई दशक लम्बे करियर में सुनील शेंडे ने मराठी सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों में काम किया, वहीं हिंदी धारावाहिकों और फिल्मों में भी उन्होंने उल्लेखनीय करिदार निभाये थे। इस दिग्गज अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गयी और उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। वरिष्ठ अभिनेता का अंतिम संस्कार आज (14 नवम्बर) ही किया जाएगा।

    शाह रुख-आमिर की फिल्मों में किया काम

    सुनील शेंडे मुख्य रूप से चरित्र किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शाह रुख खान, आमिर खान से लेकर संजय दत्त के साथ फिल्में की हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में सरफरोश, गांधी और वास्तव जैसी हिंदी फिल्में शामिल हैं। वहीं, शाह रुख खान के साथ उन्होंने सर्कस धारावाहिक में काम किया था। शो में उन्होंने शाह रुख के पिता का रोल निभाया था।

    यह भी पढ़ें: Kalyani Jadhav Death: मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले जाधव का सड़क दुर्घटना में निधन, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

    सनी देओल की सुपरहिट फिल्म घायल और संजय दत्त की खलनायक जैसी फिल्मों में भी शेंडे अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आये थे। पिछले कुछ वक्त से अभिनय में उनकी सक्रियता कम हो गयी थी। इससे पहले मराठी फिल्मों की चर्चित अदाकारा कल्याणी कुराले जाधव के निधन की दुखद खबर आयी। 10 नवम्बर को उनका निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। कल्याणी महज 32 साल की थीं।

    राजेश तैलंग ने दी श्रद्धांजलि

    धारावाहिक शांति में सुनील शेंडे के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर राजेश तैलंग ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- एक महान कलाकार और बेहतरीन इंसान। श्री सुनील शेंडे नहीं रहे। मेरी किस्मत अच्छी है कि शांति धारावाहिक में उनके साथ काम कर सका। मैंने उनके बेटे का रोल निभाया था। बाबूजी, सादर श्रद्धांजलि। 

    खबरें और भी

    2022 में हुआ इतने कलाकारों का निधन

    साल 2022 में अब तक भारतीय सिनेमा के कई दिग्गज अलविदा कह चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन की फिल्मों के निर्देशक राकेश कुमार, सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर, संगीतकार बप्पी लाहिड़ी, गायक केके, अभिनेता राजू श्रीवास्तव और अरुण बाली जैसे दिग्गज शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ें: Adnan Sami ने पाकिस्तान की नागरिकता छोड़ने के मुद्दे पर की बात, कहा- 'सच्चाई जान चौक जाएंगे लोग'