Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Actors played Ram Role in movies: अरुण गोविल, जितेंद्र ही नहीं ये सुपरस्टार भी पर्दे पर बन चुके हैं 'राम'

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 08:19 PM (IST)

    Actors played Ram Role in movies वैसे तो बॉलीवुड में हर त्यौहार पर कई अलग-अलग फिल्में बनी हैं और कई बड़े अभिनेता ने पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाय ...और पढ़ें

    Actors played Ram Role in movies Not only Arun Govil Jeetendra these superstars have also become Ram on screen.
    Actors played Ram Role in movies Not only Arun Govil Jeetendra these superstars have also become Ram on screen.

    नई दिल्ली, जेएनएन। Actors played Ram Role in movies:  बुधवार को देशभर में विजयादशमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस त्यौहार के असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है और रामायण की कहानी सुनकर देशभर में लगभग सभी पीढ़ियां बड़ी हुई हैं, लेकिन भगवान राम की छवि को हम सभी ने पर्दे पर देखा है।

    पर्दे पर कई कलाकारों ने भगवान राम के किरदार को अपनी कला से जीवंत किया है। अब हम आपको दशहरे के मौके पर ऐसे ही कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने श्री राम की भूमिका को पर्दे पर जीवंत किया।

    अरुण गोविल

    जब पर्दे पर श्रीराम के किरदार की बात आती है तो ज्यादातर लोगों के जहन में रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल की छवि आती है। अरुण गोविल अपने इस किरदार में पूरी तरह से डूब गए थे और उन्होंने लोग असल में भगवान मानने लगे। आलम ये था कि वो जहां भी जाते थे तो लोग उनके पैर छूने लग जाते थे।

    जितेंद्र

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र साल 1997 में आई फिल्म लव कुश में भगवान राम का किरदार निभाया था। महिपाल बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर महिपाल ने फिल्म संपूर्ण रामायण में भगवान राम किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाबू भाई मिस्त्री ने निर्देशित किया था।

    खबरें और भी

    एनटी रामा राव

    बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भगवान राम के जीवन से प्रेरित कई फिल्में बनी हैं। 50 के दशक में साउथ के मशहूर अभिनेता एनटी रामा राव ने कई बार पर्दे पर भगवान श्रीराम का किरदार निभाया।

    शोभन बाबू

    साल 1975 में आई तेलुगु फिल्म राम्म्या थंडरी में अभिनेता शोभन बाबू ने भगवान राम की भूमिका निभा थी। 

    प्रभास

    ओम राउत के निर्देशित फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उनकी ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें: Dipika Chikhalia on Adipurush: पर्दे की पहली सीता ने आदिपुरुष के टीजर पर किया रिएक्ट, वीएफएक्स पर कही ये बात