Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gandhi Jayanti 2023: हॉलीवुड एक्टर ने 'महात्मा गांधी' बनकर जीता था दिल, इन कलाकारों ने भी दिखाई बापू की जिंदगी

    Updated: Sun, 01 Oct 2023 06:12 PM (IST)

    Gandhi Jayanti 2023 देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी की 2 अक्टूबर को जयंती है। उनकी निजी जिंदगी से लेकर भारत की आजादी की लड़ाई मे ...और पढ़ें

    Actors who played Mahatma Gandhi on Screen
    Actors who played Mahatma Gandhi on Screen

    HighLights

    1. महात्मा गांधी पर बनी हैं कई फिल्में
    2. हॉलीवुड एक्टर ने तक निभाई है गांधी की भूमिका
    3. कुछ को बेजोड़ एक्टिंग के लिए मिला है अवॉर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Gandhi Jayanti 2023: भारत के राष्ट्रपिता कहलाए जाने वाले महात्मा गांधी का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनकी जीवनी पर कई फिल्में बनी हैं। अलग-अलग कलाकारों ने 'बापू' के संघर्ष और भारत को आजादी दिलाने के उनके जज्बे को अपने-अपने अभिनय में दिखाया है। 2 अक्टूबर को बापू का जन्मदिन है। इस मौके पर हम बात करेंगे उन कलाकारों की, जिन्होंने बड़े पर्दे पर महात्मा गांधी की भूमिका निभाई है।

    बेन किंग्सले

    महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म 'गांधी' 1982 में रिलीज हुई थी। इस मूवी की खास बात यह थी कि हॉलीवुड एक्टर बेन किंग्सले ने फिल्म में महात्मा गांधी का रोल प्ले किया था। इस कलाकार ने बापू का किरदार निभाकर पूरे देश का दिल जीत लिया। इसके लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था।

    नसीरुद्दीन शाह

    नसीरुद्दीन शाह फिल्म इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार माने जाते हैं। उनकी जबरदस्त एक्टिंग से हर कोई वाकिफ है। वह किसी भी रोल को पूरी शिद्दत के साथ निभाते हैं। फिल्म 'हे राम' में उन्होंने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी महात्मा गांधी की हत्या के इर्द गिर्द घूमती है। शाह रुख खान, कमल हासन जैसी स्टार कास्ट होने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धरी रह गई।

    रजित कपूर

    1996 में रिलीज हुई 'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी' में रजित कपूर ने बापू का रोल प्ले किया था। उन्होंने बापू के उस जीवन को दिखाया था, जब वह बैरिस्टर बनने की कोशिश कर रहे थे।

    दर्शन जरीवाला

    साल 2007 में 'माय फादर' नाम की फिल्म रिलीज हुई थी। इस मूवी में दर्शन जरीवाला ने महात्मा गांधी का रोल प्ले किया था। फिल्म में गांधी के निजी जीवन को दिखाया गया था कि उनके बेटे से उनका रिश्ता कैसा था। बापू के किरदार में दर्शन जरीवाला की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

    खबरें और भी

    दिलीप प्रभावलकर

    2006 में आई संजय दत्त की मूवी 'लगे रहो मुन्ना भाई' को भला कौन भूल सकता है। ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि संजय दत्त को गांधी के सपने आते थे। मूवी में बापू का किरदार दिलीप प्रभावलकर ने निभाया था। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें: Gandhi: 41 साल बाद कैसे दिखते हैं 'गांधी', नाथूराम गोडसे और जवाहर लाल नेहरू को भी नहीं पहचान पाएंगे आप!