यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anushka Sharma Photos: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की अनदेखी तस्वीरें वायरल, एक्ट्रेस के साड़ी लुक ने जीता दिल
Anushka Sharma Virat Kohli अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने घर पर बप्पा का जोरदार स्वागत किया है। इसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेय ...और पढ़ें

HighLights
- अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने धूमधाम से मनाया गणपति उत्सव
- सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनदेखी तस्वीर
- इस फिल्म में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा
नई दिल्ली, जेएनएन। Anushka Sharma Virat Kohli: गणेश उत्सव का समय है, ऐसे में बी टाउन के कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस जश्न में डूबे हुए हैं। हर कोई अपने घर में बप्पा का स्वागत कर रहा है। इसके साथ ही कुछ सेलिब्रिटीज ने बप्पा का विसर्जन भी कर दिया है। इस उत्सव को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी खूब धूमधाम से मनाया।
अनुष्का और विराट ने अपने घर पर बप्पा की इको-फ्रेंडली मूर्ति को स्थापित किया है। इसके साथ ही अपने घर को फूलों से सजाया है। इसकी कुछ तस्वीरें अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस और उनके पति विराट नजर आए।
.png)
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: अनुष्का शर्मा ने शुरू की बप्पा के स्वागत की तैयारी, फैंस को दिखाई एक झलक
अनुष्का ने शेयर की गणेश चतुर्थी की फोटो
जिस दिन बप्पा को घर में विराजमान करना था। उस दिन की कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। गणेश चतुर्थी वाले दिन एक्ट्रेस सुनहरे और व्हाइट रंग की कांजीवरम साड़ी में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों में जूड़ा बनाया और इसके साथ ही गोल्ड की ज्वेलरी भी पहनी। वहीं, दूसरी तरफ विराट व्हाइट कुर्ते पजामे में दिखाई दिए। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हैप्पी गणेश चतुर्थी'।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हुई अनदेखी तस्वीर
अब सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट की अनदेखी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। यह तस्वीरें भी गणपति उत्सव से जुड़ी हुई हैं। रेडिट पर यूजर्स ने विराट और अनुष्का के गणपति उत्सव की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में अनुष्का नीले बॉर्डर वाली साड़ी में दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को देख कर कुछ लोगों ने अनुष्का की तारीफ की, वहीं कुछ ने कहा कि एक्ट्रेस ने साड़ी काफी बेढंगी ढंग से पहनी थी।
खबरें और भी

इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस
अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही 'चकदा एक्सप्रेस' में दिखाई देने वाली हैं। एक्ट्रेस की यह फिल्म क्रिकेट खिलाड़ी झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है। इससे पहले अनुष्का शाह रुख खान और कटरीना कैफ के साथ जीरो में नजर आई थीं।