Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    National Cinema Day 2023: एशा देओल ने मां हेमा मालिनी संग मनाया नेशनल सिनेमा डे, पोस्ट शेयर कर कही ये बात

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 03:01 PM (IST)

    National Cinema Day 2023 आज नेशनल सिनेमा डे है। ऐसे में हर कोई इस दिन को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस एशा देओल ने भी अपने सोशल ...और पढ़ें

    एशा देओल और हेमा मालिनी (Photo Credit: Instagram)
    एशा देओल और हेमा मालिनी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. आज यानी 13 अक्टूबर को है नेशनल सिनेमा डे
    2. थिएटर्स में देखने को मिल रही है इसकी धूम
    3. एशा देओल ने भी शेयर किया पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। National Cinema Day 2023: आज यानी 13 अक्टूबर को नेशनल सिनेमा डे है। ऐसे में हर जगह थिएटर्स में इसकी धूम देखने को मिल रही है। आमजन से लेकर हर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी थिएटर्स में जाकर फिल्में देख रहे हैं। अब एक्ट्रेस एशा देओल ने भी अपनी मां हेमा मालिनी के साथ फिल्म देखी, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

    एशा देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह वहां पर अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस कभी पिता धर्मेंद्र, तो कभी मां के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को झलकियां दिखाती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है।

    यह भी पढ़ें: Esha Deol को पसंद आई मां हेमा मालिनी की सादगी, तस्वीर शेयर कर ड्रीम गर्ल पर लुटाया प्यार

    एशा देओल ने देखी फिल्म

    एशा देओल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वह नेशनल सिनेमा डे के मौके पर अपनी मां 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी के साथ जश्न मनाते हुए नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस एक साथ मिलकर थिएटर में फिल्म देखते हुए दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एशा ने कैप्शन में लिखा 'एक मात्र 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी के साथ राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मना रही हूं।

    View this post on Instagram

    A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

    फोटो में देखा जा सकता है कि एशा देओल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह और हेमा मालिनी थिएटर में बैठे नजर आ रहे हैं। एशा सेल्फी क्लिक करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने डेनिम जैकेट पहन रखी है और हेमा मालिनी पेस्टल ब्लू कलर का एथनिक सूट पहने नजर आ रही हैं। फैंस को भी दोनों एक्ट्रेस की यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है।

    खबरें और भी

    फैंस ने किए कमेंट

    एशा देओल और हेमा मालिनी की इस फोटो पर उनके फैंस लगातार कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'हेमा जी मैंने आज तक आप जैसी परफेक्ट पर्सनैलिटी नहीं देखी'। वहीं, कुछ लोगों ने उनकी तस्वीर पर इमोजी के जरिए कमेंट कर प्रतिक्रिया दी।

    यह भी पढ़ें: Esha Deol: बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हैं हेमा मालिनी, एशा देओल बोलीं- अच्छी स्क्रिप्ट हो तो कॉल करें