विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharani 4: भोपाल में 40 डिग्री तापमान में शूटिंग कर रही हैं Huma Qureshi, महारानी 4 के लिए कड़ी मेहनत जारी

Published: Sun, 04 May 2025 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 04 May 2025 09:57 PM (IST)

Maharani Season 4 बी टाउन की फेमस एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस वेब सीरीज महारानी में ...और पढ़ें

वेब सीरीज महारानी सीजन 4 (फोटो क्रेडिट- एक्स)
वेब सीरीज महारानी सीजन 4 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. जारी है महारानी सीजन 4 की शूटिंग
  2. भोपाल की गर्मी में काम कर रही हैं हुमा कुरैशी
  3. इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी महारानी 4

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें हुमा कुरैशी का नाम जरूर शामिल होता है। पिछले 13 साल से हुमा बतौर एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनके करियर की सबसे शानदार पेशकश की बात की जाए तो उसमें वेब सीरीज महारानी का नाम पहले स्थान पर आता है। पॉलिटिशियन रानी भारती के किरदार में वह काफी जची हैं। 

मौजूदा समय में महारानी सीजन 4 की शूटिंग जारी है और मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुमा अपनी इस अपकमिंग सीरीज के लिए पसीना बहा रही हैं। आइए इस मामले को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं।

भोपाल में हो रही है महारानी 4 की शूटिंग

इस साल की शुरुआत महारानी सीजन 4 की आधिकारिक एलान किया गया था। सीरीज का टीजर करीब 2 महीने पहले रिलीज किया गया, जिसे देखने के बाद इस सीरीज के अपकमिंग सीजन के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई। अब महारानी 4 को लेकर ताजा जानकारी सामने आई है। मिड डे की खबर के अनुसार इस समय हुमा कुरैशी भोपाल में महारानी सीजन 4 की शूटिंग में बिजी चल रही हैं। 

ये भी पढ़ें- किस शहर में मौजूद है Black Warrant की 'तिहाड़' जेल? शूटिंग के लिए बना फेवरेट अड्डा

फोटो क्रेडिट- एक्स

हाल ही में सूबे में 40 डिग्री का तापमान दर्ज हुआ है, जो ये बताने के लिए काफी है कि भोपाल में कितनी भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद हुमा ने सीरीज के शूटिंग शेड्यूल को नहीं टाला और कड़ी मेहनत के साथ वह महारानी 4 के लिए तैयारी कर रही हैं। 

मालूम हो कि फरवरी महीने में महारानी सीजन 4 की शूटिंग शुरू हुई थी और अब इसका शेड्यूल भोपाल आ पहुंचा है। सीरीज से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया है कि भोपाल में महारानी 4 के उस सीन की शूटिंग हो रही है, जिसमें हुमा कुरैशी को चिलचिलाती धूप में स्टेज पर भाषण देना है। 

भोपाल में हुई इन मूवीज और सीरीज की शूटिंग

फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग के लिए भोपाल शहर हमेशा से फिल्ममेकर्स की पहली पसंद रहा है। अभिषेक बच्चन स्टारर युवा,  इन कस्टडी, सूल, सत्याग्रह, राजनीति जय गंगाजल, पंचायत वेब सीरीज और ब्लैक वारंट सीरीज की  शूटिंग भी भोपाल में ही हुई है। 

कब और कहां रिलीज होगी महारानी 4

महारानी वेब सीरीज के तीन सीजन को अतीत में रिलीज किया गया है और कमाल की बात ये है कि तीनों सीजन सक्सेसफुल रहे हैं। अब इसका चौथा सीजन आने वाला है, जिसको इस साल के अंत में मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें- 'वह गुस्सा है मुझसे...?', Babil Khan के सवाल पर Huma Qureshi का जवाब बना ट्रोलिंग का कारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।