Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karishma Tanna: अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर एक्ट्रेस करिश्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोली- मैं खुद हैरान हो गई थी

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 07:07 PM (GMT+05:30)

    Karishma Tanna करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी सीरीज स्कूप को लेकर सुर्खियों में है। इसी के चलते एक्ट्रेस लगातार मीडिया से बात करती नजर आ रही है। ऐसे में ...और पढ़ें

    Karishma Tanna Photo Credit Instagram, Karishma web Series
    Karishma Tanna Photo Credit Instagram, Karishma web Series

    HighLights

    1. करिश्मा तन्ना सीरीज स्कूप को लेकर चर्चा में।
    2. प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी।
    3. 2 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

    नई दिल्ली, जेएनएन।  Karishma Tanna: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी सीरीज स्कूप को लेकर सुर्खियों में है।

    इसी के चलते एक्ट्रेस लगातार मीडिया से बात करती नजर आ रही है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने बारे में एक सबसे अजीब अफवाह का जिक्र किया है, जिसमें उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कहा गया था।

    अपनी  प्रेग्नेंसी की खबर सुन हैरान हो गई थी करिश्मा

    एक्ट्रेस ने बताया है कि वह तब हैरान हो गई थी। जब मीडिया में उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया गया था। बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में जब करिश्मा से पूछा कि 'सबसे अजीब स्कूप जो आपने अपने बारे में पढ़ा।' अभिनेता कहा, "कि मैं गर्भवती हूं। मैं एक रेस्तरां के बाहर थी और मैंने सिर्फ अपने पेट को छुआ था, क्योंकि मैंने बहुत कुछ खा लिया था, जिसके बाद मीडिया खबर आई कि मैं प्रेग्नेंट हूं। यह सबसे अजीब स्कूप है।

    शाह रुख की लाइफ के बारे में जानना चाहती हूं- करिश्मा तन्ना

    वहीं जब आगे एक्ट्रेस से पूछा गया कि अगर उन्हें एक रिपोर्टर के नजरिए से किसी सेलिब्रिटी के जीवन को देखने का मौका मिले, तो वह किसको देखना पसंद करेगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे शाह रुख की जिंदगी देखना अच्छा लगेगा। मुझे उनका जीवन पसंद है और मैंने उनके कई इंटरव्यू सुने हैं। वह बहुत बुद्धिमान है। मुझे उसे सुनना अच्छा लगेगा।

    कब रिलीज होगी 'स्कूप'

    करिश्मा वेब सीरीज ‘स्कूप’ में एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। जो आपसी राजनीति का शिकार हो जाती है। ये उनकी लाइफ का एकदम अलग एक्सपीरिएंस है। इससे पहले करिश्मा ने ऐसा कोई रोल प्ले नहीं किया है। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में करिश्मा तन्ना ने न्यूड सीन भी किए हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    हालांकि इससे पहले करिश्मा तन्ना की फिल्म ‘लाहौर कांफिडेंशियल’, सीरीज ‘गिल्टी माइंड्स’ और ‘हश हश’ भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। 2 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। 

    खबरें और भी