यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Krishna Mukherjee: सगाई से एक दिन पहले इस दर्द से गुजर रही हैं एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी, वीडियो किया शेयर
टीवी शो ये है मोहब्बतें की फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी 8 सितंबर 2022 को सगाई करने जा रही है। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट श ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Krishna Mukherjee Skin Infection: टीवी शो ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) की फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) कल यानी 8 सितंबर 2022 को सगाई करने जा रही है। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे उन्होंने अपना दर्द जाहिर किया है।
दरअसल, सगाई से ठीक एक दिन पहले एक्ट्रेस को स्किन इन्फेक्शन हो गया है। इस कारण वह काफी उदास हो गई हैं। उन्होंने अपनी इस पोस्ट में लिखा है- “सच में? इंगेजमेंट से ठीक एक दिन पहले। बता दें एक्ट्रेस मुंबई से दूर मनाली में अपनी सगाई करने जा रही हैं।
साल 2023 में करेंगी शादी
बीते दिनों कृष्णा मुखर्जी ने एक ‘ईटाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी सगाई का एलान किया था। उन्होंने बताया था की वह 2023 में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। अपनी पति के बारे में उन्होंने बताया था कि- वह एक नेवी ऑफिसर हैं। साल 2021 में उन्हें नेवी ऑफिसर में अपना प्यार मिला था और अब दोनों सगाई के लिए एकदम तैयार हैं। हालांकि अभी तक कृष्णा ने अपने होने वाले मंगेतर की कोई तस्वीर नहीं दिखाई है और ना ही नाम बताया है। उन्होंने कहा था कि, उन्हें जैसा लड़का चाहिए मुझे वो मिल गया है।
कृष्ण मुखर्जी के टीवी शोज
एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी एक एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वो कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। वह डांसर और कोरियोग्राफर बनना चाह रही थी जिसके लिए वह लुधियाना से दिल्ली शिफ्ट हुईं। उन दिनों चैनल वी के लिए एक शो में काम करने का ऑफर आया और वो सेलेक्ट हो गई थी। उसके बाद एक्ट्रेस मुंबई आ गई। जहां उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करने का मौका मिला।
खबरें और भी
उन्होंने एकता कपूर के फेमस शो ‘नागिन’ में काम करने का मौका मिला। उसके बाद मैंने बालाजी के ही दूसरे शो ‘ये है मोहब्बतें’ में काम किया। हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने इस शो को अलविदा कहा और‘शुभ शगुन’ में नजर आई।