Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Neena Gupta Video: नीना गुप्ता को VIP लाउंज में नहीं मिली जगह, वीडियो शेयर कर अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 09:49 PM (GMT+05:30)

    Neena Gupta Airport Video नीना गुप्ता अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है ...और पढ़ें

    नीना गुप्ता एयरपोर्ट वीडियो (Photo Credit: Instagram)
    नीना गुप्ता एयरपोर्ट वीडियो (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. नीना गुप्ता ने शेयर किया बरेली एयरपोर्ट का वीडियो
    2. एयरपोर्ट अथॉरिटी पर निकाला जमकर गुस्सा
    3. फैंस ने किया एक्ट्रेस को सपोर्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Neena Gupta Airport Video: 'बधाई हो' और 'लस्ट स्टोरीज 2' जैसी कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी एक्ट्रेस नीना गुप्ता किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे लेकर वह बरेली एयरपोर्ट की अथॉरिटी पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आ रही हैं। इसका एक वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

    वीडियो में नीना गुप्ता को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अभी वीआईपी नहीं बनी हैं और उन्हें यह दर्जा पाने के लिए अभी और भी कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। चलिए जानते हैं कि आखिर यह पूरा माजरा क्या है और क्यों नीना इस तरह गुस्सा करते हुए नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh: जल्द ही नीना गुप्ता के साथ नजर आएंगी रकुल प्रीत, दिसंबर में पूरी होगी शूटिंग

    नीना गुप्ता को नहीं मिली लाउंज में एंट्री

    एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनको कहते हुए सुना जा सकता है कि 'मैं बरेली एयरपोर्ट से बोल रही हूं। ये वो रिजर्व लाउंज है, जहां जाकर मैं एक बार बैठी थी, लेकिन आज मुझे यहां नहीं जाने दिया गया। मुझे लगा था ये रिजर्व लाउंज VIP लोगों के लिए होता है, तो मुझे लगा कि मैं VIP हूं, लेकिन मैं अभी तक VIP नहीं बनी। अभी VIP बनने के लिए और बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अच्छा है इस बहाने मैं VIP बनने के लिए और मेहनत करूंगी। थैंक यू।

    View this post on Instagram

    A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

    फैंस ने किया नीना को सपोर्ट

    जैसे ही नीना गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया, उनके फैंस भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए और बरेली एयरपोर्ट के अधिकारियों पर गुस्सा निकालने लगे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'आपकी ईमानदारी के लिए आप हमेशा वीआईपी हो'। टीवी एक्ट्रेस वैष्णवी महंत ने कमेंट में लिखा 'नीना जी आप जानती हैं कि आप क्या हैं। ये लोग नहीं जानते कि सही लोगों को कैसे महत्व दिया जाए। आपको उनके मूल्यांकन की आवश्यकता नहीं है। मुझे पता है ये कैसा लगता है'। एक अन्य यूजर ने लिखा 'हमारे लिए आप हमेशा वीआईपी हो'।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों Neena Gupta ने शादी के बाद कर दिया था अपनी बेटी का सामान पैक, मसाबा ने खोला राज