Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pallavi Joshi पति Vivek Agnihotri के साथ पांचवी फिल्म की कर रही तैयारी, Kashmir Files से मिली थी शोहरत

    By Deepesh pandeyEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 03:00 AM (IST)

    विवेक और पल्लवी ने साल 2016 में प्रदर्शित फिल्म बुद्धा इन ट्रैफिक जाम में पहली बार एक साथ काम किया था। फिर बतौर अभिनेत्री और निर्देशक पल्लवी और विवेक ...और पढ़ें

    पल्लवी जोशी पति विवेक अग्निहोत्री के साथ पांचवी फिल्म की कर रही तैयारी। (फाइल फोटो)
    पल्लवी जोशी पति विवेक अग्निहोत्री के साथ पांचवी फिल्म की कर रही तैयारी। (फाइल फोटो)

    जागरण न्यूज नेटवर्क, मुबंई। अगर निर्माता निर्देशक को अपने घर की ही अभिनेत्री सेट पर भी मिल जाए, तो उनके लिए घरेलू माहौल होने के कारण काम थोड़ा आसान हो जाता है। द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी के साथ सेट पर कुछ ऐसी ही सहजता देखते हैं।

    विवेक और पल्लवी ने साल 2016 में प्रदर्शित फिल्म बुद्धा इन ट्रैफिक जाम में पहली बार एक साथ काम किया था। फिर बतौर अभिनेत्री और निर्देशक पल्लवी और विवेक का तालमेल कुछ यूं बैठा कि उसके बाद विवेक की हर फिल्म में पल्लवी ने अहम भूमिका निभाई।

    द डेल्ही फाइल्स विवेक की हैं अगली फिल्म

    हालिया प्रदर्शित फिल्म द वैक्सीन वार के बाद विवेक की अगली फिल्म द डेल्ही फाइल्स होगी। फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत या अगले साल जनवरी से शुरू हो सकती है। पल्लवी की कोशिश अपने पति की इस फिल्म में भी जगह बनाने की है। द डेल्ही फाइल्स का हिस्सा बनने के लेकर वह दैनिक जागरण से बातचीत में (हंसते हुए) कहती हैं।

    पति से कहकर लिखवाती हैं अपनी भूमिका

    ‘विवेक का कभी-कभी सेट पर मेरे साथ काम करने मुश्किल हो जाता है। अभी तो द डेल्ही फाइल्स की स्क्रिप्ट पूरी नहीं हुई है, तो कास्टिंग के बारे में मुझे अभी ज्यादा कुछ पता नहीं है। इस फिल्म में मेरी भूमिका हो भी सकती है और नहीं भी। हां, अगर मैंने फाइल्स त्रयी (द ताशकंद फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स और द डेल्ही फाइल्स) की दो फिल्में की है, तो तीसरी में भी जगह बनती है। मैं तो पूरी विवेक के पीछे पड़ जाऊंगी कि मेरे लिए द डेल्ही फाइल्स में भी एक भूमिका लिखे। लेकिन अंतिम निर्णय तो समय आने के बाद ही पता चलेगा।’

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः  Amitabh Bachchan Upcoming Movies: गणपत से लेकर कल्कि 2898 AD तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे बिग बी