पर्दे पर 'विषकन्या' बनेंगी लापता लेडीज एक्ट्रेस, राजकुमार राव की फैंटेसी हॉरर मूवी में हुई एंट्री?
लापता लेडी फेम अदाकारा प्रतिभा रांटा का नाम अभिनेता राजकुमार राव की अगली फिल्म को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
-1790063797733_m.webp)
प्रतिभा रांटा की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
प्रतिभा रांटा के हाथ लगी नई फिल्म
राजकुमार राव संग आएंगी नजर
लापता लेडीज फिल्म से मिली पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। किरण राव के निर्देशन में बनने वाली फिल्म लापता लेडीज में जया का किरदार निभाकर रातोंरात शोहरत हासिल करने वालीं अभिनेत्री प्रतिभा रांटा (Pratiba Ranta) को भला कौन नहीं जानता।
मौजूदा समय में प्रतिभा का नाम उनकी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में में बना हुआ है, जिसमें वह अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है और इसका जॉनर क्या होने वाला है।
प्रतिभा रांटा की अपकमिंग फिल्म विषकन्या
हिंदी सिनेमा में इन दिनों लोककथाओं के प्रति फिल्मकारों की काफी दिलचस्पी दिख रही है। इस जॉनर में एक तरफ जहां सिद्दार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत फिल्म द वन : फोर्स ऑफ द फारेस्ट कतार में है। इसी कड़ी में कार्तिक आर्यन अभिनीत नागजिला, श्रद्धा कपूर अभिनीत नागिन, एकता कपूर के प्रोडक्शन में भी बन रही नागिन फिल्में भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- 'धुनुची डांस के दौरान जलता कोयला...', The Revolutionaries के लिए Pratibha Ranta ने की थी खास तैयारियां

अब खबरें हैं कि फिल्म लापता लेडीज से हिंदी सिनेमा में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री प्रतिभा रांटा भी ऐसी ही एक फिल्म करने जा रही हैं, जिसका नाम विषकन्या (Vishkanya) बताया जा रहा है। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्टों के अनुसार, इस फैंटेसी हॉरर फिल्म में प्रतिभा के साथ अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका में होंगे, जो इससे पहले इस जॉनर में फिल्म स्त्री कर चुके हैं।
-1790064834726.webp)
फिल्म में प्रतिभा विषकन्या की भूमिका में होंगी, लेकिन राजकुमार के पात्र तथा कहानी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म के निर्देशन की बागडोर सोनल जोशी के हाथों में होगी।
सोनल इससे पहले शिल्पा शेट्टी अभिनीत फिल्म सुखी का निर्देशन कर चुकी हैं। निर्माताओं की योजना इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों के सामने एक नई काल्पनिक दुनिया प्रस्तुत करने की है, जो पारंपरिक हॉरर फिल्मों से अलग होगी।
प्रतिभा की सीरीज भी चर्चा में
इन दिनों प्रतिभा रांटा का नाम उनकी हालिया रिलीज वेब सीरीज द रिवॉल्यूशनरीज को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहा है। इस सीरीज में प्रतिभा ने भारत की स्वतंत्रता सेनानी प्रतिभा लाहिड़ी का किरदार निभाया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज में अभिनेत्री ने अपनी शानदार अदाकारी की छाप छोड़ी है, जिसकी हर किसी ने प्रशंसा की है।
