विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्‍पी तोड़ी...

By Tilak RajEdited By:
Updated: Wed, 10 Feb 2016 10:17 AM (IST)

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रीति जिंटा ने उन खबरों को सिरे से नकार दिया है, जिनमें कहा जा रहा है कि वो इस महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कल एक न्‍यूजपेपर ने दावा किया था कि प्रीति वेलेंटाइन-डे के मौके पर अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से लॉस एंजिलिस में

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने उन खबरों को सिरे से नकार दिया है, जिनमें कहा जा रहा है कि वो इस महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगी। कल एक न्यूजपेपर ने दावा किया था कि प्रीति वेलेंटाइन-डे के मौके पर अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से लॉस एंजिलिस में शादी कर रही हैं।

प्रीति ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह अभी शादी नहीं कर रही हैं और कृपया उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा, 'कृपया आप लोग मेरी शादी की अनाउंसमेंट की जिम्मेदारी मेरे ऊपर छोड़ देंगे। ये मेरी लाइफ है, इसलिए प्लीज मुझे अकेला छोड़ दीजिए।'

इसके साथ ही प्रीति ने उस न्यूजपेपर पर भी जमकर बरसीं जिसने यह दावा किया था कि प्रीति इस महीने शादी करने जा रही हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि आपको अपना न्यूजपेपर बंद कर देना चाहिए या फिर असली खबर दिखाए। मैं इन बनावटी खबरों से तंग आ गई हूं।'

हालांकि इस बीच एक बहुत ही हैरान करने वाली बात ये देखने को मिली कि अपने किसी भी ट्वीट में प्रीति जिंटा ने अपने कथित अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ के बारे में जिक्र नहीं किया। सूत्रों की मानें तो प्रीति की मुलाकात जीन से एक अमेरिकी ट्रिप के दौरान कुछ साल पहले हुई थी। इसके बाद लगातार प्रीति को जीन के साथ देखा गया। आईपीएल मैचों के दौरान भी प्रीति को जीन के साथ देखा गया था।