Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, प्रियंका ने दिखाई मालती की पूरी तस्वीर, देखते ही दिल हार बैठे फैंस

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Sun, 19 Feb 2023 11:09 AM (IST)

    Priyanka Chopra Daughter Malti एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने टैलेंट का परचम लहरा चुकीं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फ ...और पढ़ें

    File Photo of Priyanka Chopra and Daughter Malti Marie
    File Photo of Priyanka Chopra and Daughter Malti Marie

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड से हॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने हुनर का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं रह गई हैं। हिंदी सिनेमा हो या अंग्रेजी, वह दोनों ही इंडस्ट्री में काफी फेमस नाम हैं। प्रियंका इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्मों, ब्रांड एनिमोली और पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ न कुछ जानकारियां शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के फैंस काफी समय से उनकी बेटी मालती का पूरा चेहरा देखने के इंतजार में थे। अब प्रियंका ने उनकी यह विश पूरी कर दी है।

    प्रियंका ने दिखाया मालती का पूरा चेहरा

    'देसी गर्ल' के नाम से अपने इंडियन फैंस के बीच चर्चित प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिये मालती को जन्म दिया। 15 जनवरी,2022 को उनकी बेटी अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है। जब से फैंस को प्रियंका के बच्चे की जानकारी मिली, तब से वह उनकी बेटी को देखने के इच्छुक रहे हैं। एक्ट्रेस ने एक साल बाद फैंस की विश पूरी करते हुए मालती का चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने दो फोटो मालती के साथ शेयर की है, जिसमें से एक में बेटी का चेहरा क्लियर नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'दिन हो तो ऐसा।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    'निक की जिंदगी की दो खूबसूरत लेडीज'

    फैंस ने मालती को पहली बार देख काफी तारीफ की है। कई लोगों ने उन्हें छोटा निक बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'ये कितनी प्यारी और सुंदर है बिलकुल अपने मम्मी-पापा की तरह।' एक अन्य ने लिखा, 'निक की प्यारी लेडीज (प्रियंका और मालती) हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हैं।'

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस ने मालती की शक्ल फैंस को दिखाई है। इससे पहले वैलेंटाइन डे पर भी प्रियंका ने मालती की झलक दिखाई थी। प्रियंका ने मालती के साथ साइड पोज देकर बेटी की एक झलक फैंस को दिखाई थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Soundarya Sharma: अब्दु की पार्टी में सौंदर्या शर्मा को देख आगबबूला हुए फैंस, बोले- गौतम को यूज कर लिया अब...

    यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande: लाल साड़ी और चूड़ा पहनकर महादेव की पूजा करने पहुंची अंकिता लोखंडे, वीडियो देख भड़क गए लोग