Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'धर्मवीर 2' ट्रेलर इवेंट में गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस Rakul Preet Singh, पति जैकी ने यूं संभाला

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 01:37 PM (IST)

    रकुल प्रीत सिंह इन दिनों फिल्म इंडियन 2 में नजर आ रही हैं जिसमें साउथ अभिनेता कमल हासन भी दिखाई दे रहे हैं। पहली बार रकुल और कमल की जोड़ी पर्दे पर नजर ...और पढ़ें

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (फोटो इंस्टाग्राम)
    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (फोटो इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. देसी लुक में नजर आईं रकुल प्रीत सिंह
    2. धर्मवीर 2 के ट्रेलर इवेंट में शामिल हुई रकुल
    3. जल्द दे दे प्यार दे 2 में आएगी रकुल प्रीत सिंह

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार को मुंबई में धर्मवीर 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां भी शामिल रही। ट्रेलर लॉन्च में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से लेकर सलमान खान और जितेंद्र जैसे दिग्गज बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे।

    इसके अलावा इस खास मौके पर बॉलीवुड कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी शामिल हुए। इस दौरान एक्ट्रेस एक Oops Moment का शिकार हुईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    गिरने से बाल-बाल बची रकुल

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी का सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस गिरने से बाल-बाल बचतीं नजर आ रही हैं। दरअसल, हुआ यूं की साड़ी में रकुल का पैर उलझ गया, जिससे उनका बैलेंस बिगड़ा। सौभाग्य से उसके पति जैकी ने उनका हाथ थामा और उन्हें गिरने से रोका।

    यह भी पढ़ें- इंटीमेट सीन्स करने से परहेज नहीं...जब Rakul preet Singh ने इंटरव्यू में बोली थी ये बात, रखी थी शर्त

    रकुल प्रीत सिंह का लुक

    एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इस मौके पर प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आईं। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग ईयररिंग्स और बालों को खुला रखा।  प्रोड्यूसर जैकी भगनानी भी इवेंट में पहुंचे। इस दौरान जैकी मरून कुर्ते के साथ ब्लैक पायजामा पहने नजर आए। 

    खबरें और भी

    इंडियन 2 में नजर आईं रकुल

    एक्ट्रेस हाल ही में फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आई। जो 12 जुलाई को रिलीज हुई है। इसमें रकुल अभिनेता कमल हासन भी दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द दे दे प्यार दे 2 और मेरी पत्नी के रीमेक में भी काम करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर भी दिखाई देंगी।

    यह भी पढ़ें- Rakul Preet Singh से फैन ने पूछा शादी कब कर रही हो? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब सुनकर हंस देंगे आप