Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shilpa Shetty Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी को पहली बार देख फिदा हो गए थे राज, बेहद रोमांटिक है दोनों की लव स्टोरी

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 04:00 PM (GMT+05:30)

    Shilpa Shetty And Raj Kundra Love Story शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बी टाउन के फेमस कपल में से एक हैं। दोनों की शादी को जल्द 13 साल पूरे होने वाले है ...और पढ़ें

    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी (Photo Credit: Instagram)
    शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shilpa Shetty And Raj Kundra Love Story: शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 22 नवंबर, 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। आज दोनों इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक हैं। फैंस शिल्पा और राज की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। जल्द ही दोनों की शादी को 13 साल पूरे होने वाले हैं।

    दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए नजर आते हैं। बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की लव स्टोरी भी बेहद फिल्मी है। राज को पहली नजर में ही शिल्पा शेट्टी से प्यार हो गया था। हालांकि, इस प्रेम कहानी को शादी तक पहुंचाने के लिए राज कुंद्रा को काफी मेहनत करनी पड़ी थी।

    यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: 'मुझे लगा घर में मैं ही एक्टर हूं', UT 69 को लेकर शिल्पा शेट्टी ने की पति राज कुंद्रा की तारीफ

    ऐसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

    राज कुंद्रा से मिलने से पहले शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड का एक बड़ा चेहरा बन चुकी थीं। वह कई सुपरहिट फिल्में देकर अपनी एक अलग पहचान बना चुकी थीं। इसके बाद साल 2007 में शिल्पा शेट्टी ने यूके बेस्ड रिएलिटी शो 'बिग ब्रदर' के सीजन 5 में हिस्सा लिया और इस शो की विनर भी बनीं। इसी दौरान एक्ट्रेस की मुलाकात राज कुंद्रा से हुई।

    राज कुंद्रा परफ्यूम ब्रांड एस-2 के प्रमोशन के सिलसिले में लंदन में शिल्पा शेट्टी से मिलने आए थे। राज ने शिल्पा को उनके नाम से बने परफ्यूम के प्रमोशन में मदद करने का ऑफर दिया था। एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने कहा था कि ‘मैंने जब शिल्पा को पहली बार देखा, तभी मुझे उससे प्यार हो गया था'।

    खबरें और भी

    स्माइल और पर्सनालिटी से इंप्रेस हुईं शिल्पा

    इसके साथ ही एक इंटरव्यू में शिल्पा ने भी बताया था कि वो राज कुंद्रा की स्माइल और पर्सनालिटी से काफी इंप्रेस हो गई थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि राज शादी शुदा हैं, तो उनका दिल दुखी हो गया। हालांकि, उस समय राज के अपनी पहली पत्नी से संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। उन्होंने 4 महीने बाद मुझे उनके लंदन बैचलर पैड पर इनवाइट किया और अपने तलाक के बारे में सब बताया।

    धीरे-धीरे हुआ प्यार

    इसके बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मुलाकातें धीरे-धीरे पहले प्यार में बदलने लगी। फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। खबरों की मानें तो शुरूआत में राज, शिल्पा को महंगे​ गिफ्ट देते थे। ऐसा भी कहा जाता है कि राज ने शिल्पा को 5 कैरेट की डायमंड रिंग पहनाकर सबके सामने प्रपोज कर दिया था। दोनों ने फिर शादी का फैसला किया और 22 नवंबर, 2009 को शादी कर ली। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के एक बेटा और एक बेटी है।

    यह भी पढ़ें: UT 69: राज कुंद्रा को परिवार ने भेजी जेल में चिट्ठियां, पोस्ट शेयर कर शिल्पा शेट्टी के पति ने लिखी ये बात