Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Celebrity At Lalbaugcha Raja: लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंची अभिनेत्रियां, यहां देखें वीडियो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 07:32 PM (GMT+05:30)

    Celebrity At Lalbaugcha Raja Temple गणेश चतुर्थी का उत्सव चल रहा है। ऐसे में कई सेलिब्रिटी बप्पा के दर्शन करने के लिए लगातार लालबागचा राजा के दर्शन कर ...और पढ़ें

    Celebrity At Lalbaugcha Raja Temple (Photo Credit: Instagram)
    Celebrity At Lalbaugcha Raja Temple (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. लालबागचा राजा का आशीर्वाद लेने पहुंची एक्ट्रेसेस
    2. परिवार के साथ पहुंची मंदिर
    3. यहां देखें एक्ट्रेसेस के वीडियो

    नई दिल्ली, जेएनएन। गणपति उत्सव चल रहा है और आमजन से लेकर बड़े-बड़े सितारे तक हर कोई बप्पा की सेवा और अराधना में लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सेलेब्स को इस उत्सव का जश्न मनाते हुए देखा जा रहा है। बीते दिनों कई शाह रुख खान भी लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।

    वहीं, आज 'सुखी' की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी मां के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची। इससे पहले पूजा हेगड़े और सनी लियोनी भी अपने परिवार के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं थीं।

    यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची 'फुकरे 3' की टीम, सामने आईं ये तस्वीरें

    शिल्पा शेट्टी ने मां के साथ किए लालबागचा राजा के दर्शन

    गणेश चतुर्थी के इस उत्सव पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस प्रिंटेड साड़ी में दिखाई दीं। वहीं, एक्ट्रेस की मां लाल प्रिंटेड सूट में नजर आईं। बता दें कि आज शिल्पा शेट्टी की फिल्म सुखी भी रिलीज हुई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    पूजा हेगड़े ने भी किए लालबागचा राजा के दर्शन

    शिल्पा के अलावा 'किसी का भाई किसी की जान' की अभिनेत्री पूजा हेगड़े को भी अपनी मां और भाई के साथ लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचते हुए देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस रेशम के दुपट्टे के साथ ऑरेंज एथनिक ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने हैंगिंग इयररिंग्स पहने।

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सनी लियोनी भी पति के साथ पहुंची मंदिर

    सनी लियोनी भी लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। वह अपने पति डेनियल वेबर के साथ भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। अभिनेत्री एथनिक गुलाबी पारंपरिक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    रिद्धि डोगरा ने भी लिया बप्पा का आशीर्वाद

    'जवान' एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा भी आज अपने जन्मदिन के खास मौके पर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया। इससे पहले एक्टर शाह रुख खान भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। फिलहाल एक्टर अपनी फिल्म 'जवान' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं।