Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Swara Bhasker ने सुनाई खुशखबरी, सोशल मीडिया पर पति फहाद अहमद के साथ शेयर की बेबी बंप वाली तस्वीरें

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 12:42 PM (IST)

    Swara Bhasker लोगों को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में देने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इसी साल फरवरी में शादी कर ली थी। गुपचुप तरीके से ब्याह रचाने ...और पढ़ें

    File Photo of Swara Bhaskar and Fahad Ahmad
    File Photo of Swara Bhaskar and Fahad Ahmad

    HighLights

    1. स्वरा भास्कर ने शेयर की फैंस के साथ खुशखबरी
    2. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने शेयर की बेबीबंप की तस्वीरें
    3. पति फहाद अहमद भी दिखे साथ

    नई दिल्ली, जेएनएन। Swara Bhasker Pregnancy: बॉलीवुड हीरोइन स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने इसी साल फरवरी में राजनेता फहाद अहमद से शादी कर ली थी। एक्ट्रेस की शादी उनके कई फैंस के लिए ब्रेकिंग न्यूज की तरह सामने आई, क्योंकि उन्होंने बहुत ही शॉर्ट नोटिस में शादी का एलान किया था। अब मैरिज के तीन महीने बाद उन्होंने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की है।

    स्वरा ने बताया कब आएगा उनका बच्चा

    स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को शादी की थी। उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद मार्च में फहाद के साथ धूमधाम से शादी की। अब शादी के कुछ महीनों बाद एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी (Swara Bhasker Pregnancy) की न्यूज शेयर की है। स्वरा ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'कभी-कभी आप सबकी प्रार्थनाओं का जवाब एक साथ भगवान देते हैं। नई दुनिया में प्रवेश करने के लिए ब्लेस्ड, ग्रेटफुल और एक्साइटेड हूं।' इसी के साथ स्वरा ने यह भी बताया कि उनका बेबी अक्टूबर में जन्म लेगा। 

    कुछ दिन पहले फैली थी अफवाह

    बता दें कि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा थी कि स्वरा प्रेग्नेंट हैं। कुछ ने ये तक कहा कि वह शादी के चंद महीनों बाद ही मां बन गईं। यूजर्स ने इस बात के लिए एक्ट्रेस की खूब खिंचाई की। हालांकि, बाद में इस चर्चा को फर्जी बताकर रफादफा कर दिया गया। 

    कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहाद?

    फहाद अहमद छात्र नेता और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस स्टूडेंट यूनियन के महासचिव के रूप में काम कर चुके हैं। फहाद ने जुलाई 2022 में अबू आसिम आजमी और रईस शेख की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी। फहाद महाराष्ट्र और मुंबई इकाई में युवजन सभा के अध्यक्ष पद पर तैनात हैं।

    खबरें और भी

    कैसे शुरू हुई थी स्वरा-फहाद की लव स्टोरी?

    बात 2020 की है, जब स्वरा एक रैली को क्रांतिकारी अंदाज में संबोधित कर रही थीं। इसी रैली में फहाद अहमद भी मौजूद थे। इसके बाद कुछ रैली में भी इनका आमना-सामना हुआ। दोनों में दोस्ती हुई। मार्च 2020 में ही फहाद ने स्वरा को अपनी बहन की शादी में इन्वाइट किया था, जिसमें न आ पाने के लिए स्वरा ने उनसे माफी मांगी थी कि शूट की वजह से वह शादी नहीं अटेंड कर पाएंगी।

    स्वरा और फहाद के बीच दोस्ती अच्छी हो गई थी, लेकिन प्यार की पंखुड़ियां फूटना अब भी बाकी था। एक्ट्रेस ने एक बार इंस्टा स्टोरी के जरिये बताया था कि एक बिल्ली की वजह से फहाद और वह करीब आए थे।