Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सोनाक्षी सिन्हा, प्रियंका चोपड़ा, तब्बू और रानी मुखर्जी जैसी एक्ट्रेस ने दिखाया हैं पर्दे पर खाकी का दम

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 05 May 2023 09:52 PM (IST)

    Actresses In Cop Look बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्ट्रेस ने पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है। सभी ने इसके साथ कुछ दमदार एक्शन सीन भी किए है। कई लोगों को ...और पढ़ें

    Actresses In Cop Look, Tabu, Sonakshi Sinha, Priyanka Chopra
    Actresses In Cop Look, Tabu, Sonakshi Sinha, Priyanka Chopra

    नई दिल्ली, जेएनएन। Actresses In Cop Look: बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस स्टीरियोटाइप को तोड़कर पर्दे पर अच्छी भूमिका निभाती नजर आ रही है। यह पिछले कई वर्षों में बदलाव देखा गया है। पर्दे पर कई एक्ट्रेस अब पुलिस की खाकी वर्दी भी पहने नजर आती हैं। इन एक्ट्रेस ने साबित किया है कि वह इन भूमिकाओं के साथ न्याय भी कर सकती हैं। यहां हम आपके लिए बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेस की सूची लेकर आए हैं, जिन्होंने फिल्मों में दमदार महिला पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है। 

    सोनाक्षी सिन्हा

    सोनाक्षी सिन्हा का जल्द ओटीटी डेब्यू होने वाला है। वह दहाड़ में नजर आने वाली है। इसमें वह एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगी। इस भूमिका को लेकर वह काफी उत्साहित भी हैं। इसमें उनका नो-नॉनसेंस एटिट्यूड भी नजर आएगा। वह इस भूमिका को लेकर काफी उत्साहित है।इसके पहले वह फिल्मों में रोमांटिक भूमिकाएं निभाने के लिए जानी जाती थी। इस वेब सीरीज से वह इस इमेज को बदलने का प्रयास कर रही है।

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। वहीं, उन्होंने जय गंगाजल में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। फिल्म में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने इस रोल के लिए कड़ी मेहनत भी की थी। वह काफी अच्छी भी लग रही थी।

    तब्बू

    तब्बू ने फिल्म दृश्यम में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के दोनों भागों ने अच्छा व्यापार किया है। इसके पहले उन्होंने सनी देओल की फिल्म खुदा कसम में पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी लेकिन दृश्यम में उन्होंने इंस्पेक्टर जनरल की भूमिका निभाई जो कि भारतीय पुलिस सेवा में बहुत ऊंची पोस्ट मानी जाती है। फिल्म में तब्बू काफी गंभीर और दमदार रोल निभाती नजर आई। उन्होंने दृश्यम में आईजी मीरा देशमुख की भूमिका निभाई थी।

    खबरें और भी

    रानी मुखर्जी

    रानी मुखर्जी ने फिल्म मर्दानी में महिला पुलिस अफसर की भूमिका निभाई है। इस भूमिका के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग भी की थी। रानी का अंदाज फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ व्यापार किया था। फिल्म में उनका लुक फैंस को काफी पसंद आया था। रानी मुखर्जी की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है।