विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तनुश्री दत्ता से पहले ये अभिनेत्रियां भी उठा चुकी हैं छेड़छाड़ का मुद्दा, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Tue, 09 Oct 2018 09:17 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 30 Nov 2018 12:25 PM (GMT+05:30)

हाल ही में सोनम कपूर ने एक टॉक शो में यह कह कर सबको चौंका दिया था कि जब वो ...और पढ़ें

तनुश्री दत्ता से पहले ये अभिनेत्रियां भी उठा चुकी हैं छेड़छाड़ का मुद्दा, देखें तस्वीरें
तनुश्री दत्ता से पहले ये अभिनेत्रियां भी उठा चुकी हैं छेड़छाड़ का मुद्दा, देखें तस्वीरें

मुंबई। पिछले दिनों तनुश्री दत्ता ने जबसे नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया #Meetoo हैशटैग के साथ तमाम लड़कियां, महिलाएं और अभिनेत्रियां इस विषय पर खुलकर बात कर रही हैं। 

समाज में भी आये दिन लड़कियों के साथ छेड़-छाड़ और मोलेस्टेशन की ख़बरें आती रहती हैं। छोटी-छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक के साथ इस तरह की घिनौनी हरक़तें करने से लोग बाज़ नहीं आते। आप यह जानकर दंग रह जायेंगे कि बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो सरेआम पब्लिक प्लेस पर मोलेस्टेशन का शिकार हो चुकी हैं और उन्होंने इस विषय पर खुल कर बात की। इस रिपोर्ट में हम ऐसी ही कुछ घटनाओं का ज़िक्र कर रहे हैं।

नगमा: सबसे पहले बात नगमा की। एक्ट्रेस नगमा जो अब पॉलिटिक्स में भी बेहद सक्रिय हैं उनके साथ एक बार पब्लिक प्लेस में कुछ आपत्तिजनक हरकत की ख़बर आई थी। दरअसल हुआ यह था कि नगमा मेरठ (उत्तर-प्रदेश) में जब एक चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच थीं तो उसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें मोलेस्ट किया था। ज़ाहिर है इस बात से नगमा काफी भड़क गयीं थीं। मीडिया से इस विषय पर बात करते हुए नगमा काफी इमोशनल हो गयी थीं! 

सुष्मिता सेन: विश्व सुन्दरी और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार जब किसी ज्वेलरी स्टोर के उद्घाटन समारोह में पहुंची तो बाहर मौजूद पब्लिक ने उन्हें घेर लिया। लेकिन, उसी दौरान कुछ मनचलों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके शरीर को गलत तरीके से टच किया। हाल ही में सुष्मिता ने एक और अनुभव शेयर करते हुए बताया कि कैसे 15 साल की उम्र के एक लड़के ने उनके साथ बदसलूकी की।

मिनिषा लांबा: एक्ट्रेस और मॉडल मिनिषा लांबा को भी एक बार गोवा के बीच पर मोलेस्टेशन का शिकार होना पड़ा है। ख़बर आई थी कि जब वो एक फोटोशूट के लिए गोवा में शूट कर रही थीं तो कुछ लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक ढंग से छुआ। इस घटना के बाद मिनिषा काफी सहम गयीं थीं। बाद में मिनिषा ने इस बाबत खुलकर अपनी बात रखी। 

कोएना मित्रा: कोएना मित्रा भी मोलेस्टेशन का शिकार हुई हैं। एक फाइव स्टार होटल की न्यू इयर पार्टी के दौरान उनके साथ यह घिनौनी हरकत हुई थी। यह इंसिडेंट उनके लिए काफी चौंकाने वाला था और वो बहुत दुखी हुईं थीं। बाद में इस इशू को मीडिया ने खूब उछाला और उस आदमी को आखिरकार गिरफ़्तार किया गया जिसने कोएना के साथ ऐसी हरकत की थी।

कटरीना कैफ़: आपको बता दें, कटरीना कैफ़ के साथ भी यह शर्मनाक इंसिडेंट हो चुका है। साल 2005 में जब कटरीना कैफ़ दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंची तो वहां इतनी भीड़ थी कि कटरीना की सिक्योरिटी भी उन्हें ठीक से प्रोटेक्ट नहीं कर पाई। नतीजतन मौके का फायदा उठाते हुए पब्लिकली कुछ मनचलों ने उनके शरीर पर हाथ फेर दिया था। इस घटना के बाद कटरीना काफी दिनों तक आहत रहीं।

यह तो बात हुई ऐसी एक्ट्रेसेस की जो पब्लिकली मोलेस्टेशन का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन, वास्तव में यह आंकड़े और भी कहीं ज्यादा होंगे! बता दें, कि हाल ही में सोनम कपूर ने एक टॉक शो में यह कह कर सबको चौंका दिया था कि जब वो यंग थीं तो उन्हें भी मोलेस्टेशन का शिकार होना पड़ा है। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने भी मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब वो छोटी थीं तब उनकी मां उनसे अक्सर यह पूछती रहती थी कि किसी ने उन्हें टच तो नहीं किया? अनुष्का के मुताबिक तब वो यह नहीं समझ पाती थीं कि मां ऐसा क्यों पूछती है लेकिन, अब वो समझ गयी है! 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।