विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाने माने रंगकर्मी और एड गुरु एलिक पदमसी का निधन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 17 Nov 2018 06:08 PM (IST)

एलिक पदमसी ने तीन शादियाँ की थी और उनके बच्चे हैं, रैली पदमसी, राहुल, कौसर और शेज़ान पदमसी। शेज़ान ने दिल तो बच्चा है जी और हाउसफुल 2 में काम किया था।

जाने माने रंगकर्मी और एड गुरु एलिक पदमसी का निधन
जाने माने रंगकर्मी और एड गुरु एलिक पदमसी का निधन

मुंबई। जाने माने रंगकर्मी और एड फिल्मों के नामी हस्ती एलिक पदमसी का आज शनिवार को मुंबई में निधन हो गया। वो 90 साल के थे। उनके निधन पर राष्ट्रपति सहित शो-बिज़ की दुनिया के लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

एलिक पदमसी को एड की दुनिया का दिग्गज माना जाता था। एक वाशिंग पाउडर ब्रांड के लिए ललिता जी का किरदार हो या शू पॉलिश के लिए चार्ली का, लिरिल गर्ल, कामसूत्रा और हमारा बजाज जैसे कई नाम और किरदार एलिक की दिमाग की ही दें रहे। एलिक पदमसी ने तीन शादियाँ की थी और उनके बच्चे हैं, रैली पदमसी, राहुल, कौसर और शेज़ान पदमसी। शेज़ान ने दिल तो बच्चा है जी और हाउसफुल 2 में काम किया था।

साल 2000 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वो एडवर्टाइज़िंग मैन ऑफ़ द कंट्री के खिताब से भी नवाज़े गए। साल 1982 में आई Richard Attenborough की फिल्म गाँधी में उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना का किरदार निभाया था। एलिक पदमसी सिर्फ सात साल की उम्र में रंगमंच से जुड़ गए थे और मर्चेंट ऑफ़ वेनिस में काम किया था। उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन भी किया था। उनके निधन की ख़बर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।