Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सुशांत भी रेंट पर रहता था', नए घर को लेकर Adah Sharma ने किया रिएक्ट, बताया- किसके साथ भर रहीं किराया

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 07:48 AM (IST)

    Adah Sharma ने कुछ महीने पहले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के घर में शिफ्ट होने को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अदा शर्मा ...और पढ़ें

    सुशांत के घर में किराये पर रहती हैं अदा शर्मा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सुशांत के घर में किराये पर रहती हैं अदा शर्मा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अदा शर्मा ने खरीदा है सुशांत वाला घर
    2. अदा से पहले रहा करते थे सुशांत सिंह
    3. 2020 में घर में मिला था सुशांत का शव

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द केरल स्टोरी की हीरोइन अदा शर्मा (Adah Sharma) पिछले काफी वक्त से अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। वह कुछ महीने पहले ही उस घर में शिफ्ट हुईं, जहां कभी सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) रहा करते थे और 14 जून 2020 को उसी घर में अभिनेता की लाश मिली थी। 

    सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही मुंबई के बांद्रा पश्चिम में मोंट ब्लांक बिल्डिंग की छठी मंजिल पर स्थित उनका अपार्टमेंट खाली पड़ा था। कहा जा रहा था कि एक्टर के निधन के बाद से ही इस फ्लैट के लिए कोई किरायेदार नहीं मिल रहा है। हालांकि, चार साल बाद अदा शर्मा के शिफ्ट होने की खबर ने सभी को चौंका दिया था।

    रेंट पर रह रहीं अदा शर्मा

    अब अदा शर्मा ने बताया है कि वह सुशांत वाले घर पर किरायेदार के रूप में रह रही हैं या उसे खरीद लिया। बीते दिन वह मुंबई में स्पॉट हुईं। इस दौरान पैपराजी ने उनसे सवाल किया, "आपने एक्टर का घर रेंट पर लिया है या खरीदा हुआ है।" इस पर अदा कहती हैं, "रेंट पर लिया है, खरीदा नहीं है। केरल स्टोरी के 300 करोड़ मेरे नहीं है। रेंट पर रह रही हूं लेकिन मिस्टर लालवानी का घर है। सुशांत भी रेंट पर ही रह रहा था।"

    यह भी पढ़ें- 'मैं भले ही शिफ्ट हो गई हूं लेकिन...', सुशांत का घर लेने पर Adah Sharma के माता-पिता ने दिया था ऐसा रिएक्शन

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    अदा शर्मा के साथ कौन दे रहा है किराया?

    वहीं, सोमवार को हुए एक इवेंट में भी अदा शर्मा ने सुशांत वाले घर को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "मैंने वह फ्लैट किराये पर लिया था। केरल स्टोरी के कमाये 378 करोड़ रुपये मेरे नहीं हैं। सिर्फ मैं ही नहीं, मेरी दादी भी इसमें योगदान देती हैं। उनका कहना है कि वह भी वहां रहती हैं, इसलिए वह भी किराया देंगी। मेरी मां काम नहीं करती हैं, इसलिए वे योगदान नहीं देती हैं, लेकिन वे हमारे लिए बढ़िया खाना बनाती हैं।"

    अदा के घर में नहीं कोई फर्नीचर

    अदा शर्मा ने यह भी रिवील किया है कि उनके नए फ्लैट में कोई फर्नीचर नहीं है। उन्हें स्पेशियस घर पसंद है, क्योंकि वह डांस करना पसंद करती हैं। इवेंट में विक्रम भट्ट ने अपनी आगामी फिल्म तुमको मेरी कसम (Tumko Meri Kasam) अनाउंस की है, जिसमें अदा शर्मा, अनुपम खेर, इश्वाक सिंह और एशा देओल लीड रोल में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने पर Adah Sharma ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'जब मैं वह घर देखने गई तो...'